फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विजय सर की आखिरी फिल्म को बड़े पर्दे देखें'; 'जन नायकन' के ऑनलाइन लीक होने पर पूजा हेगड़े की दर्शकों से अपील

Sat, 11 Apr 2026 12:23 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pooja Hegde On Jana Nayagan Leak: विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' अपनी थिएटर रिलीज से पहले ही एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई है। इस पर फिल्म की अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने निराशा जताते हुए दर्शकों से अपील की है।
विज्ञापन
पूजा हेगड़े-विजय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय अभिनय की दुनिया से राजनीति में सक्रिय हो चुके हैं। फिल्म 'जन नायकन' उनकी बतौर एक्टर आखिरी फिल्म बताई जा रही है। यह फिल्म अपनी रिलीज को लेकर लंबे वक्त से चर्चा में है। इसे 09 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाना था। मगर, सेंसर सर्टिफिकेट के चलते इसकी रिलीज अटक गई। अब सिनेमाघरों में फिल्म की दस्तक से पहले यह फिल्म लीक हो गई है। इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में हैं। उन्होंने फिल्म के लीक होने पर दुख जताया है।

विज्ञापन

पूजा हेगड़े ने फिल्म के लीक होने पर दिया रिएक्शन
पूजा हेगड़े का कहना है कि इस फिल्म के पीछे पूरी टीम की मेहनत और समय लगा है। इस तरह लीक होना निराशाजनक है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। 'जन नायकन' की एक्ट्रेस ने फिल्म के लीक होने पर दुख जताया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'मेरे प्यारे दर्शकों, एक फिल्म अनगिनत घंटों, क्रिएटिव जोखिमों, निजी कुर्बानियों और एक ऐसी टीम का नतीजा होती है, जो हर रोज इस उम्मीद के साथ काम पर आती थी कि वह आपको सबसे बेहतरीन अनुभव दे सके'।

पूजा हेगड़े-विजय - फोटो : सोशल मीडिया
'विजय सर की आखिरी फिल्म का जश्न मनाएं'
उन्होंने आगे कहा, 'हमारी फिल्म का ऑनलाइन लीक होना बहुत निराशाजनक है। न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि उस हर एक इंसान के लिए जिसने इस पर काम किया है। इसे लीक होते और गैर-कानूनी तरीके से शेयर होते देखना बहुत मुश्किल है। यह पैसों की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए मुश्किल है क्योंकि यह उस सम्मान को छीन लेता है, जिसके हर कलाकार और टेक्नीशियन हकदार हैं। इसके अलावा, क्या हम सभी इस बात के हकदार नहीं हैं कि हम सब एक साथ मिलकर विजय सर की आखिरी फिल्म को बड़े पर्दे पर, सही तरीके से, आखिरी बार देखें और उसका जश्न मनाए'?

विज्ञापन

दर्शकों से की अपील- 'पायरेसी को बढ़ावा न दें'
पूजा हेगड़े ने दर्शकों से यह अपील की है कि वे फिल्म के आधिकारिक रिलीज होने का इंतजार करें। उन्होंने कहा, 'तो चलिए, इसे सही तरीके से देखते हैं। चलिए, थोड़ा इंतजार करते हैं। यह सही समय पर रिलीज होगी। पायरेसी को बढ़ावा न दें। इसी तरह सिनेमा और कला जिंदा रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें