यूं तो कई जांबाज भारतीय सैनिकों ने अपनी जुबानी इस जंग की कहानी सुनाई है पर विजय दिवस और 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान के युद्ध की पृष्ठभूमि पर कई फिल्में भी बनी हैं। यहां जानिए…
द गाजी अटैक (2017)
- फोटो : एक्स
द गाजी अटैक (2017)
1971 के इस युद्ध में पाकिस्तान की पनडुब्बी पीएनएस गाजी का अहम किरदार था। कहा जाता है कि इसका मकसद भारत का विमानवाहक पोत, आईएनएस विक्रांत को तबाह करना था पर भारतीय नौसेना ने इसे तबाह कर दिया था। जंग के इसी पहलू को फिल्म 'द गाजी अटैक' में दिखाया गया था। फिल्म में राणा दग्गुबाती, केके मेनन, अतुल कुलकर्णी और तापसी पन्नू अहम किरदारों में थे। इस फिल्म को 65वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फीचर फिल्म के सम्मान से नवाजा गया था।
भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया
- फोटो : एक्स
भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया (2021)
अभिषेक दुधैया निर्देशित इस फिल्म की कहानी भी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। फिल्म में इंडियन एयर फोर्स के स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की कहानी बयां की गई, जो उस समय भुज एयर फोर्स बेस के इंचार्ज थे। विजय कार्णिक ने माधापार गांव की 300 स्थानीय महिलाओं की मदद से 72 घंटों में टूटी हुई हवाई पट्टी को फिर से बनाया था। इस फिल्म में अजय देवगन ने कार्णिक का रोल निभाया था। साथ में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, शरद केलकर और एमी विर्क भी नजर आए थे।
पिप्पा (2023)
- फोटो : एक्स
पिप्पा (2023)
शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर अभिनीत फिल्म ‘पिप्पा’ की कहानी भी 1971 के युद्ध पर आधारित थी। कहानी भारत की 45 कैवलरी रेजिमेंट के कप्तान बलराम सिंह मेहता के जीवन पर आधारित थी, जिन्होंने अपने भाई-बहनों के साथ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्वी मोर्चे पर लड़ाई लड़ी थी। यह 1971 में गरीबपुर की लड़ाई के दौरान हुई असली घटनाओं पर आधारित थी। फिल्म में ईशान के अलावा मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पैन्यूली ने भी अहम किरदार निभाया था।
1971- बियॉन्ड बॉर्डर्स
- फोटो : एक्स
1971- बियॉन्ड बॉर्डर्स (2017)
मलयालम भाषा में रिलीज हुई इस वॉर फिल्म को मेजर रवि ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में मेजर महादेवन का किरदार सुपरस्टार मोहनलाल ने निभाया था। इसमें अरुणोदय सिंह और अल्लू सिरीश भी अहम किरदारों में थे। फिल्म में जहां मोहनलाल ने होशियार सिंह दहिया तो वहीं सिरीश ने अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया था। दोनों को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनकी भूमिका के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
इक्कीस
- फोटो : सोशल मीडिया
जल्द रिलीज होगी ‘इक्कीस’
वहीं आगामी 25 दिसंबर को फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज हो रही है। यह परमवीर चक्र विजेता शहीद सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में होंगे। यह दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र की भी आखिरी फिल्म है।