फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक जोनस के दिल पर चढ़ा देसी रंग, ‘वॉर 2’ के गाने पर झूमे, प्रियंका चोपड़ा ने यूं बढ़ाया हौसला

Tue, 16 Dec 2025 11:06 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nick Jonas Grooves on War 2 Song: हॉलीवुड स्टार निक जोनस ने हाल ही में अपने इंस्टागाम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो ऋतिक और कियारा की फिल्म 'वॉर 2' के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर प्रियंका का रिएक्शन भी सामने आया है।
विज्ञापन
निक-प्रियंका और ऋतिक-कियारा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड पॉप स्टार और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस हाल ही में एक बॉलीवुड गाने पर थिरकते हुए नजर आए। निक जोनस के इस वीडियो से इतना तो पता चल गया है कि भारतीय सिनेमा और देसी म्यूजिक का जादू सरहदों से कहीं आगे तक असर करता है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह बॉलीवुड फिल्म 'वॉर 2' के जोशीले गाने पर वाइब करते हुए नजर आए।
विज्ञापन


'वॉर 2' के गाने पर झूमे निक जोनस
निक जोनस इन दिनों अपने म्यूजिक टूर में बिजी हैं, लेकिन हर शो से पहले वह खुद को एनर्जी देने के लिए जिस गाने को सुनते हैं, उसने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है। निक ने बताया कि स्टेज पर जाने से पहले वह एक खास देसी ट्रैक सुनते हैं, जिसकी धुन पर वह बिना बोल समझे भी पूरे दिल से थिरकते हैं। उनके एक्सप्रेशंस और मस्ती देखकर साफ झलकता है कि म्यूजिक की भाषा वाकई यूनिवर्सल होती है।
 


यह खबर भी पढ़ें: एक्टर दिलीप के साथ पोस्टर साझा कर फंसे मोहनलाल, दोनों की साथ आ रही फिल्म; डबिंग आर्टिस्ट ने बोला हमला
विज्ञापन


इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। सबसे खास रिएक्शन उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा का रहा, जिन्होंने न सिर्फ इस वीडियो को पसंद किया बल्कि इसे अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। इसके अलावा ऋतिक ने भी निक के वीडियो को लाइक किया। 

निक-प्रियंका की निजी जिंदगी 
निक और प्रियंका की निजी जिंदगी की झलक भी इन दिनों फैंस को खूब देखने को मिल रही है। हाल ही में प्रियंका ने न्यूयॉर्क से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें फैमिली टाइम, छोटी मालती मैरी के साथ बिताए पल और दोस्तों के साथ सादगी भरे लम्हे शामिल थे। इन तस्वीरों में निक और प्रियंका की केमिस्ट्री एक बार फिर लोगों का दिल जीतती नजर आई।

निक-प्रियंका का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आने वाले समय में महेश बाबू के साथ फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को एसएस राजामौली बना रहे हैं। वहीं निक जोनस भी कुअपने भाइयों के साथ एक म्यूजिकल प्रोजेक्ट में दिखाई दे चुके हैं, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें