फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने दीं धनुष की ‘कुबेर’ को शुभकामनाएं, रश्मिका को बताया अपना पसंदीदा कलाकार

Tue, 17 Jun 2025 09:20 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Deverakonda Best Wishes To Kuberaa: धनुष और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कुबेर’ अपनी रिलीज को तैयार है। अब फिल्म को रश्मिका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा ने शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना और कुबेर फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कुबेर’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। अभिनेत्री फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में रश्मिका के साथ धनुष और नागार्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब ‘कुबेर’ को रश्मिका के साथ अफेयर को लेकर चर्चाओं में रहने वाले अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शुभकामनाएं दी हैं।  

फिल्म के लिए उत्साहित हैं विजय

विज्ञापन

विजय देवरकोंडा ने एक्स पर फिल्म को लेकर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने फिल्म को लेकर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “‘कुबेर’ को बड़े पर्दे पर आने के लिए शुभकामनाएं। शेखर कम्मुला सर हमेशा मेरी जर्नी में एक खास नाम रहेंगे। उन्होंने मेरे जैसे कई अभिनेताओं को उम्मीद दी। अब उन्हें इस बड़े स्तर पर एक कहानी बताते हुए देखना, जिसमें धनुष, नागार्जुन सर और रश्मिका मंदाना जैसे निजी पसंदीदा कलाकार शामिल हैं, मुझे उत्साहित करता है। पूरी टीम को शुभकामनाएं। मैं फिल्म को थिएटर में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”
 

 

लंबे वक्त से चल रहीं रश्मिका और विजय के अफेयर की चर्चाएं

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना के साथ अफेयर की चर्चाओं के बीच विजय देवरकोंडा का रश्मिका की फिल्म के लिए शुभकामनाएं देना चर्चा में बना है। जाहिर है कि रश्मिका मंदाना का नाम विजय देवरकोंडा के साथ अक्सर जोड़ा जाता है। कई मौकों पर दोनों एकसाथ भी नजर आए हैं। वहीं दोनों की एक ही लोकेशन पर वैकेशन मनाने की तस्वीरें भी अक्सर सामने आती हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप पर खुलकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह खबर भी पढ़ेंः Pawan Kalyan: 'Hari Hara Veera Mallu' की नई रिलीज डेट आई सामने? जानिए कब रिलीज होगी पवन कल्याण की फिल्म

20 जून को रिलीज होगी ‘कुबेर’
फिल्म ‘कुबेर’ में रश्मिका मंदाना के साथ धनुष और नागार्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और बेसब्री से धनुष की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। कुबेर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला आमिर खान की ‘सीतारे जमीन पर’ से होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें