फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार ने ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर दी अपडेट, अरशद वारसी को बताया बेहतरीन इंसान

Tue, 17 Jun 2025 08:10 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar On Jolly LLB 3: फैंस अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के आने का इंतजार कर रहे हैं। अब अक्षय ने फिल्म को लेकर बात की है। 

विज्ञापन
अरशद वारसी और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। साथ ही अक्षय अभिनेता विष्णु मांचू के साथ फिल्म ‘कन्नप्पा’ के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं। इस दौरान अक्षय ने अपनी आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर भी बात की। साथ ही फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी भी साझा की।

‘जॉली एलएलबी 3’ में भी दिखेंगी वास्तविक घटनाएं

विज्ञापन

पिंकविला के साथ बातचीत में अक्षय ने अरशद वारसी के साथ आने वाली अपनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर बात की। साथ ही अक्षय ने अरशद वारसी के साथ काम करने के अपने अनुभवों को भी साझा किया। फिल्म को लेकर अक्षय ने बताया कि ‘जॉली एलएलबी’ और ‘जॉली एलएलबी 2’ की तरह फिल्म की तीसरी किस्त ‘जॉली एलएलबी 3’ भी वास्तविक घटनाओं पर ही आधारित है। उन्होंने कहा कि ‘जॉली एलएलबी 3’ में भी कुछ वास्तविक घटनाएं हैं। हालांकि, इस दौरान अक्षय ने फिल्म की कहानी को लेकर कुछ भी अधिक बताने से साफ इंकार कर दिया।

अक्षय ने की अरशद वारसी की तारीफ
अक्षय कुमार ने ‘जॉली एलएलबी 3’ में अरशद वारसी के साथ काम करने के अपने अनुभवों को भी साझा किया। अक्षय ने कहा, “मैं और अरशद वारसी साथ आ रहे हैं, इसलिए जॉली 1 और जॉली 2 भी साथ आ रहे हैं। अरशद के साथ काम करके मुझे बहुत मजा आया। वह बहुत प्यारे इंसान हैं। काम करने के लिए बहुत अच्छे इंसान हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर तो कमाल का है। कॉमिक टाइमिंग काफी अच्छी है।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Shahid Kapoor: ‘उड़ता पंजाब’ के 9 साल पूरे होने पर शाहिद का खास पोस्ट, टॉमी सिंह के किरदार को बताया स्पेशल

19 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
‘जॉली एलएलबी 3’ से पहले इस फ्रेंचाइजी के दो पार्ट आ चुके हैं ‘जॉली एलएलबी’ और ‘जॉली एलएलबी 2’। पहली दोनों फिल्मों की तरह ‘जॉली एलएलबी 3’ का निर्देशन भी सुभाष कपूर ने ही किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म की लिखी भी है। अक्षय ने सुभाष कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि हर कोई जानता है कि वह एक लेखक हैं। वह अपनी कलम से ही फिल्में बनाते हैं और वह बहुत प्यारी लाइनें लिखते हैं। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। अक्षय ने बताया कि हमने इसे ढाई महीने में पूरा किया है। ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें