परिवार के साथ जापान की यात्रा पर विजय
- फोटो : इंस्टाग्राम
पसंदीदा लोगों के साथ जिंदगी का जश्न
विजय देवरकोंडा अपनी पत्नी एक्ट्रेस रश्मिका, अपने माता-पिता और भाई के साथ जापान की सैर पर हैं। परिवार के साथ ने इस ट्रिप को और खूबसूरत बना दिया है। एक्टर ने फोटोज की एक सीरीज शेयर की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'अपने पसंदीदा लोगों के साथ जिंदगी का जश्न। कुछ यादें, जिंदगी को सही तरीके से जीने की, उन लोगों के साथ जो मेरी जिंदगी हैं। जापान नवंबर 2026।
परिवार के साथ जापान की यात्रा पर विजय
- फोटो : इंस्टाग्राम
पसंदीदा खाने का लिया जायका
कुछ तस्वीरों में पूरा परिवार साथ है। वहीं, कुछ में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साथ नजर आ रहे हैं। वहां दोनों ने जापान में अपना पसंदीदा खाना भी एजॉय किया। खासतौर से वहां के स्पेशल पैनकेक का लुत्फ उठाया। विजय ने लिखा, 'अगली जापान यात्रा तक इस पैनकेक का इंतजार करना पड़ता है'। एक तस्वीर में वे रश्मिका के कंधे पर सिर टिकाए बैठे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'मेरा घर'।
परिवार के साथ जापान की यात्रा पर विजय
- फोटो : इंस्टाग्राम
नेटिजंस ने ली चुटकी, कहा- 'ऐसी पोस्ट 100 बार डालो'
रश्मिका मंदाना के साथ विजय ने कई फोटोज शेयर किए हैं। इस पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने चुटकी ली है। एक ने लिखा है, 'कॉफी विद करण शो से आने के बाद रश्मिका के साथ काफी फोटोज पोस्ट कर रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसी तस्वीरों के जरिए विजय रश्मिका के प्रति अपना प्यार साबित कर रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा है, 'ऐसी पोस्ट 100 बार डालो'।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
'कॉफी विद करण' में क्या हुआ?
करण जौहर के चैट शो में विजय और रश्मिका पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ पर कई खुलासे किए थे। इसी दौरान विजय ने कहा था कि रश्मिका ने जब उनसे शादी के लिए कहा था तो उन्होंने एक्ट्रेस से मजाक में कहा था कि उन्हें 100 बार पूछना पड़ेगा। इसके बाद विजय को काफी ट्रोल किया गया था।