फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: गेमिंग एप मामले पर विजय ने दी सफाई, बोले- ‘गेमिंग एप लीगल हैं, बेटिंग एप और इसमें फर्क है’

Wed, 06 Aug 2025 04:45 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Deverakonda on Gaming App Case: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने पहली बार बेटिंग एप केस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले को लेकर एक्टर ने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन
विजय देवराकोंडा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु फिल्मों के जाने-माने अभिनेता विजय देवरकोंडा ने बेटिंग एप मामले में अपना रिएक्शन दिया है। 6 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने के बाद विजय ने मीडिया से बातचीत में साफ किया कि उन्हें गेमिंग एप से जुड़े प्रचार को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था, न कि किसी अवैध बैटिंग एप को लेकर।
विज्ञापन


विजय देवरकोंडा ने जांच एजेंसी के सामने पेश होने के बाद कहा, 'मुझे गेमिंग एप्स को लेकर स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया गया था। जांच का विषय बेटिंग एप्स हैं, लेकिन मेरा जुड़ाव सिर्फ लीगल गेमिंग एप्स से रहा है। सुप्रीम कोर्ट और राज्य सरकार ये तय करेंगे कि क्या वैध है और क्या नहीं।'
 
विज्ञापन

विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स
गेमिंग और बेटिंग एप का फर्क
मीडिया से बातचीत करते हुए विजय ने गेमिंग और बेटिंग एप के बीच का फर्क भी समझाया। उन्होंने कहा कि वो गेमिंग एप से जुड़े मामले पर पूछताछ के लिए आए थे, जो कि किसी भी तरह से गैर-कानूनी नहीं है। बेटिंग एप से उनका कभी जुड़ाव नहीं रहा है। विजय ने ये सवाल भी उठाया कि अगर गेमिंग एप पूरी तरह से सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों के तहत काम करती हैं, तो फिर वो गैर-कानूनी कैसे हो सकती हैं।

क्या है मामला?
हाल ही में ईडी ने एक जांच शुरू की है, जिसमें ऑनलाइन बेटिंग एप्स के प्रचार से जुड़े 29 सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए हैं। इस सूची में अभिनेता प्रकाश राज, राणा दग्गुबाती, निधि अग्रवाल, मंचु लक्ष्मी, अनन्या नागल्ला और टीवी एंकर श्रीमुखी जैसे नाम शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Shwetha Menon: अभिनेत्री श्वेता मेनन पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, फिल्मों-विज्ञापनों को लेकर दर्ज हुआ केस

प्रकाश राज ने कुछ दिन पहले ईडी के सामने पेश होकर अपने पक्ष में कहा कि उन्होंने 2016 में एक गेमिंग एप के लिए प्रचार किया था, लेकिन 2017 में जब उन्हें एप के असली मकसद की जानकारी हुई, तो उन्होंने इससे दूरी बना ली।

मामले की जांच कर रही है ईडी
ईडी फिलहाल यह जांच कर रही है कि जिन सेलिब्रिटीज ने इन एप्स का प्रचार किया, क्या उन्हें यह जानकारी थी कि वो बेटिंग से जुड़े प्लेटफॉर्म्स को प्रमोट कर रहे हैं या नहीं। इसके साथ ही इन कलाकारों से जुड़े वित्तीय लेन-देन और डिजिटल ट्रेल्स को भी खंगाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जांच का दायरा सिर्फ एंडोर्समेंट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह देखा जाएगा कि क्या इन प्रचारों से आम जनता को गुमराह किया गया है और किसी तरह का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें