फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kingdom Song: 'किंगडम' का गाना सुनकर भावुक हुए विजय देवरकोंडा के भाई, वीडियो शेयर कर लिखी दिल की बात

Sat, 19 Jul 2025 08:23 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Deverakonda Brother: फिल्म 'किंगडम' के नए गाने को दर्शक पसंद कर रहे हैं। गाने के रिलीज होने के साथ ही, प्रशंसक विजय के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
भाई के साथ विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विजय देवरकोंडा अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंगडम' की रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का गाना 'अन्ना एंटेने' भी रिलीज हो चुका है। दर्शकों को ये बहुत पसंद आ रहा है। ऐसे में विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा ने अपने बड़े भाई विजय देवरकोंडा के लिए एक भावुक पोस्ट लिखी है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर आनंद ने एक भावुक रील पोस्ट की, जो भाई-भाई के प्यार को दिखाती है।
विज्ञापन



वीडियो में दिखा देवरकोंडा भाइयों का प्यार
आनंद ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि इसमें देवरकोंडा भाइयों के बचपन की तस्वीरें हैं। इसमें पर्दे के पीछे की उनकी यादें हैं। वीडियो में दोनों एक साथ कई अच्छे पल बिता रहे हैं। वीडियो में कई ऐसी तस्वीरें जिन्हें देख कर लगता है कि दोनों के बीच बहुत अच्छी बनती है। वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहा गाना 'अन्ना एंटेने' इस वीडियो को और बेहतरीन बना रहा है।

विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स
विजय देवरकोंडा के लिए भाई ने लिखी दिल की बात
रील शेयर करते हुए आनंद ने लिखा 'जब मैंने पहली बार यह गाना सुना तो मैं पूरी तरह भावुक हो गया था। वह हमेशा मेरे साथ रहे हैं। उन्होंने  मेरे सपनों पर विश्वास किया। मैं इस बात से बेखबर था कि वह क्या हैं। इससे मुझे एहसास हुआ कि हम कितनी बार अपने भाई-बहनों को हल्के में लेते हैं। हम उनसे हमेशा यह उम्मीद करते हैं कि वह बिना कहे ही अपनी भूमिका निभाएं। तो, शायद यह गाना हमारे रिश्ते को स्वीकार करने और उसका जश्न मनाने का एक बेहतरीन मौका है।'

यह खबर भी पढ़ेंJunior X Review: फिल्म की कहानी पर भारी पड़ा किरीती का डांस, जानें यूजर्स को कैसी लगी 'जूनियर'

इस वजह से अस्पताल में भर्ती हैं विजय देवरकोंडा
आपको बता दें कि 'अन्ना एंटेन' फिल्म 'किंगडम' का नया गाना है। इसमें सत्यदेव के साथ विजय देवरकोंडा हैं। गाने को दर्शक पसंद कर रहे हैं। गाने के रिलीज होने के साथ ही, प्रशंसक विजय के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित हैं। कई रिपोर्टों के अनुसार, विजय देवरकोंडा को डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह निगरानी में हैं, लेकिन 20 जुलाई तक उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो विजय इस महीने के अंत में किंगडम के प्रचार फिर से शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

'किंगडम' के बारे में
विजय देवरकोंडा की अदाकारी वाली फिल्म 'किंगडम' 31 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है। यह फिल्म तेलुगु जासूसी एक्शन थ्रिलर है। इसमें भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें