फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay-Rashmika: इंडिया परेड डे में साथ नजर आए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, वायरल हो रहा वीडियो

Fri, 15 Aug 2025 04:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Independence Day 2025: महावाणिज्य दूतावास में 15 अगस्त के मौके पर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को तिरंगे से सजाया गया। 16 अगस्त को टाइम्स स्क्वायर पर ध्वजारोहण समारोह होगा।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई सेलेब्स अपने-अपने हिसाब से स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। ऐसे में विजय देवरकोंडा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना ने भी स्वतंत्रता दिवस मनाया है। इस मौके पर दोनों शुक्रवार को न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास में भारत दिवस परेड में शामिल हुए। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस मनाने पहुंचे विजय-रश्मिका
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा परेड में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। वहां दोनों का गर्मजोशी के साथ फूलों से स्वागत हुआ। दोनों का लुक काफी अच्छा था। विजय ने भूरी और हरी पैंट पहनी थी साथ में काली शर्ट पहनी थी। रश्मिका ने काली पैंट और सफेद टॉप पहना था। 

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान ने सोशल मीडिया पर गाया 'सारे जहां से अच्छा...', यूजर्स के कमेंट ने खींचा ध्यान

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
स्वतंत्रता दिवस पर होंगे कार्यक्रम
महावाणिज्य दूतावास में 15 अगस्त के मौके पर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को तिरंगे से सजाया गया। 16 अगस्त को टाइम्स स्क्वायर पर ध्वजारोहण समारोह होगा। यहां पहली बार एक क्रिकेट मैच भी होगा। परेड रविवार, 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन

साथ में नजर आते हैं विजय और रश्मिका
आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अक्सर साथ में नजर आते हैं। इसीलिए लोगों को लगता है कि दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

विजय और रश्मिका का काम
काम की बात करें तो, विजय देवरकोंडा आखिरी बार तेलुगु जासूसी थ्रिलर फिल्म 'साम्राज्य' में नजर आए थे, जबकि रश्मिका मंदाना हाल ही में फिल्म 'कुबेर' में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें