फराह खान और सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
पैसे छापने निकलीं सुनीता
सुनीता के पहले ब्लॉग वीडियो की शुरुआत पति गोविंदा के हिट गाने 'बीवी नंबर 1' पर उनकी एंट्री के साथ होती है। फिर वो अपने सोने के आभूषणों को दिखाते हुए ये बताती हैं कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत कर दी है। इसमें सुनीता फनी अंदाज में कहती हैं, “हाय दोस्तों मैं हूं सुनीता। आप मुझे यूट्यूब चैनल पर देख रहे हो। सबने पैसे कमाए, अब मेरी बारी है। अब मैं कमाऊंगी। छापूंगी।”
काल भैरव पर चढ़ाने के लिए सुनीता ने खरीदी शराब
इस टीजर वीडियो में सुनीता काल भैरव बाबा के मंदिर जाती हैं। इसके लिए वो शराब की दुकान से शराब की कुछ बोतलें भी खरीदती हैं। इसके बारे में वो बताती भी हैं कि ये बोतलें मेरे लिए नहीं, बाबा के लिए थीं। सब सोचेंगे मैं ही बेवड़ी हूं। इस वीडियो में सुनीता को बाइक चलाते और अपने हेल्पर महेश के साथ मस्ती करते हुए भी देखा जा सकता है। दोनों की इस मजेदार बातचीत को देखकर लोगों ने उनकी तुलना फराह खान और उनके कुक दिलीप से भी की। असल में फराह खान भी अपने कुक दिलीप के साथ अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बनाती हैं।
फराह खान ने बताया ‘एंटरटेनिंग बीवी’
अब सुनीता को सेलेब्स का सपोर्ट भी मिलने लगा है। फराह खान ने सुनीता के पहले व्लॉग का टीजर शेयर करके यूट्यूब पर उनका स्वागत किया। कंटेंट की तारीफ करते हुए फराह ने उन्हें सबसे एंटरटेनिंग बीवी करार दिया। उन्होंने फॉलोअर्स को सुनीता को देखने और उनके चैनल को सब्सक्राइब करने को कहा।
सुनील शेट्टी ने की तारीफ
फराह खान के अलावा अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी सुनीता अहूजा का सपोर्ट किया। सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “यूट्यूब इंडिया तैयार हो जाइए। सुनीता इतनी बेबाक सिर्फ आप ही हो सकती हैं। आप सिर्फ बेबाक ही नहीं बल्कि ईमानदार और फुल एंटरटेनिंग भी हैं। अब दुनिया आपकी बेबाकी की दीवानी होने वाली है। यह देखने और आराम करने से ज्यादा हंसने वाला होगा।”