फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: विजय के जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया फैंस को तोहफा, जारी किया 'वीडी 14' का फर्स्ट लुक

Fri, 09 May 2025 04:36 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Devarakonda: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा आज अपना 36 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म वीडी 14 के निर्माताओं ने  फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। 

विज्ञापन
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम- @mythriofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विजय देवरकोंडा इस समय अपनी फिल्म 'किंगडम' से चर्चा में हैं, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आज शुक्रवार के दिन अभिनेता अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वीडी 14' के निर्माताओं ने उन्हें सबसे बड़ा तोहफा दिया है।  फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म का पहला लुक जारी कर अभिनेता को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। 

विज्ञापन


'वीडी 14' का पहला लुक जारी
'वीडी 14' के फिल्म निर्माताओं ने विजय देवरकोंडा अभिनीत इस फिल्म का पहला लुक जारी किया है। माइथ्री मूवी मेकर्स ने अफने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें विजय देवरकोंडा योग मुद्रा में ध्यान लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं और किसी भगवान की पूजा कर रहे हैं। रिलीज किए गए पोस्टर में अभिनेता का केवल पीछे का भाग दिखाया गया है।
 




यह खबर भी पढ़ें: Tanvi The Great: अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' में इस एक्टर की हुई एंट्री, निभाएंगे मेजर श्रीनिवासन का किरदार
विज्ञापन


पोस्टर शेयर की कर दी जन्मदिन की बधाई
'वीडी 14' का फर्स्ट लुक जारी कर फिल्म निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा कि देवताओं ने उसे शक्ति दी और युद्ध ने उसे एक उद्देशय दिया। इसके साथ ही मेकर्स की टीम ने विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: IND vs PAK: नापाक हरकत पर बोले रणवीर- छेड़ने वालों को हम छोड़ते नहीं, रश्मिका ने कहा- पाकिस्तान से सवाल करें

'वीडी 14' के बारे में
राहुल सांकृत्यायन द्वारा निर्देशित आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म, जिसका संभावित नाम 'वीडी14' है। यह एक योद्धा की कहानी है, जो 1854 और 1878 के बीच की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। यह फिल्म पांच भाषाओं तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स बैनर तले किया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें