फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Insurance Kompany: विग्नेश शिवन की 'लव इंश्योरेंस कंपनी' पर छाया बजट का संकट, पोस्टपोन हुई फिल्म

Mon, 21 Jul 2025 07:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Insurance Kompany Postponed: विग्नेश शिवन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' इस साल सितंबर में रिलीज होने वाली थी। मगर, अब यह फिल्म पोस्टपोन हो गई है। कथित तौर पर बजट के संकट के चलते ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
'लव इंश्योरेंस कंपनी', विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक विग्नेश शिवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। बताया जा रहा है कि बजट में संकट के चलते ऐसा किया गया है। फिल्म का बजट बढ़ गया है और प्रोडक्शन विवादों के कारण फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। इसके चलते पोस्ट-प्रोडक्शन और शुरुआती रिलीज शेड्यूल पर असर पड़ रहा है। यह फिल्म 18 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोशनल पोस्टर पर रिलीज डेट न होने से चर्चा शुरू
विग्नेश शिवन की फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' 18 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म के प्रोडक्शन के दौरान बजट में बढ़ोतरी के कारण निर्माता के साथ वित्तीय मतभेद हुए। बजट को लेकर हुए विवादों के सुलझ न पाने के चलते पोस्ट-प्रोडक्शन का काम रुक गया है। हाल ही में एक प्रमोशनल पोस्टर पर रिलीज डेट न होने के कारण फैंस और इंडस्ट्री के जानकारों के बीच इस पोस्टपोन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।



आधिकारिक बयान आने की उम्मीद
फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' की देरी का अनुमानित कारण निर्माण के दौरान बजट का ज्यादा होना है। सूत्रों ने संकेत दिया है कि विग्नेश शिवन ने शुरू में आवंटित बजट से अधिक खर्च किया, जिसके कारण फिल्म के निर्माता के साथ मतभेद हो गए। इस वित्तीय विवाद ने कथित तौर पर पोस्ट-प्रोडक्शन पर असर डाला और यह रुक गया। इससे फिल्म की रिलीज की समय-सीमा को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। उम्मीद है कि इसे लेकर जल्द ही कोई आधिकारिक बयान सामने आ सकता है।

क्या जल्द मिल मिलेगी नई रिलीज डेट?
'लव इंश्योरेंस कंपनी' में प्रदीप रंगनाथन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। दर्शक अब इस फिल्म को लेकर आगे की घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं। प्रोडक्शन टीम वित्तीय मुद्दों को सुलझाने में जुटी है। उम्मीद है कि 'लव इंश्योरेंस कंपनी' को जल्द ही एक नई रिलीज डेट मिल जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें