विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अभिनेता फिल्म को प्रमोशन में जोर-शोर से जुट गए हैं। हाल ही में विक्की ने सोशल मीडिया पर फिल्म में अपने किरदार के लिए तैयार होने और इसके लिए की गई मेहनत की झलक साझा की।
विक्की ने साझा की तस्वीरों की सीरीज
अभिनेता ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मराठा योद्धा संभाजी महाराज की भूमिका निभाने की अपनी तैयारी के पीछे के पलों को साझा किया। तस्वीरों और वीडियो की एक सीरीज शेयर करते हुए लिखा, "अच्छे पुराने ‘छावा’ की तैयारी के दिन! 14 फरवरी को आप सभी से मिलूंगा। दुनिया भर में एडवांस बुकिंग अब शुरू हो गई है!" इन तस्वीरों में विक्की कौशल के कठोर शारीरिक और युद्ध प्रशिक्षण की झलक भी दिखी है।
यह खबर भी पढ़ें:
Subedaar: अनिल कपूर ने पूरी की 'सूबेदार' की शूटिंग, सेट की झलकियां साझा कर लिखा भावुक नोट
पटना में लिट्टी चोखा का आनंद उठाया
विक्की कौशल अपनी इस फिल्म के प्रचार में जुटे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने बिहार के पटना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के प्रसिद्ध लिट्टी चोखा का भी आनंद उठाया। अभिनेता को सड़क के किनारे एक स्टॉल पर ‘लिट्टी चोखा’ खाते हुए देखा गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पटना आकर लिट्टी चोखा कैसे मिस कर जाएं??? गरदा उड़ा दिया।"
यह खबर भी पढ़ें:
Ed Sheeran: बंगलूरू में एड शीरन के स्ट्रीट शो पर पुलिस ने लगाई रोक, सिंगर के खिलाफ शिकायत पर लिया गया एक्शन
‘छावा’ स्टार कास्ट
विक्की की आगामी फिल्म ‘छावा’ की बात करें तो इस फिल्म में उनके अलावा रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, प्रदीप राम सिंह रावत, संतोष जुवेकर, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी जैसे कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।