काजोल, विक्की कौशल, कृति सेनन और ट्विंकल खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम-@primevideoin
विक्की ने कटरीना को बताया सुपरस्टार
शो में आगे ट्विंकल ने पूछा कि अब क्या हालात हैं? अब कौन बड़ा स्टार है? इस पर विक्की ने कहा, ‘वह अब भी बड़ी स्टार हैं और हमेशा रहेंगी। फिर ट्विंकल ने कहा कि वह पृथ्वी हैं और आप उनकी परिक्रमा करने वाला चांद हैं। इस पर विक्की ने ट्विंकल की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत सही कहा।
2021 में हुई थी विक्की-कटरीना की शादी
विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को डेट भी किया था। हालांकि, दोनों ने अपने अफेयर को छिपा कर रखा था। इसी महीने 7 नवंबर को कटरीना ने बेटे को जन्म दिया है। अब विक्की और कटरीना पैरेंटहुड का लुत्फ उठा रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः पिता ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को गांव आने से कर दिया था मना, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ देखकर दिया था ऐसा रिएक्शन
‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे विक्की कौशल
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल आखिरी बार इसी साल आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे। अभिनेता इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।