फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर रिलीज: रणबीर-आलिया के बाद अब सामने आया विक्की का लुक, कब रिलीज होगी संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’?

Sat, 26 Sep 2026 12:26 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Love And War Movie Poster: फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से अभिनेता विक्की कौशल का लुक मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। शनिवार को इस फिल्म के तीसरे अहम किरदार का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया। देखें कैसा है फिल्म में विक्की का लुक?

विज्ञापन
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का पांचवा पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में विक्की कौशल का लुक दिखाया है। मेकर्स ने इससे पहले रणबीर कपूर का आलिया भट्ट का लुक फैंस को दिखाया था। इस पोस्टर में विक्की रेट्रो राउडी लुक में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


कैसा है विक्की कौशल का लुक?
फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का यह चौथा पोस्टर है। इस पोस्टर में विक्की कौशल काफी गुस्से भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के पिछले पोस्टर की तरह ही यह पोस्टर भी अभिनेता को रेट्रो लुक को दिखा रहा है। विक्की सिगरेट और लाइटर के साथ  दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'नजरें मिलेंगी लेकिन हटेंगी नहीं' 

 

फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर- आलिया का लुक हो चुका है रिलीज
गुरुवार को  फिल्म 'लव एंड वॉर' का पहला पोस्टर रिलीज हुआ। इसमें रणबीर कपूर का लुक दिखाया गया था। इस पोस्टर में वह एक हाथ से ड्राइव कर रहे थे। वहीं उनका दूसरा हाथ जख्मी था और उससे खून बह रहा था। बता दें कि भंसाली की यह कहानी पुराने दौर में सेट है। वहीं शुक्रवार को फिल्म का तीसरा पोस्टर और दूसरा लुक रिलीज हुआ। इसमें आलिया भट्ट थीं। इस पोस्टर में उन्हें कुर्सी पर अदाओं के साथ बैठे हुए दिखाया गया था। वहीं उनके बैकग्राउंड में पुराने दौर का क्लब दिखा, जहां एक स्टेज के आस पर कई लोग खड़े हुए हैं। पोस्टर को देखते हुए लग रहा है कि उनका किरदार किसी कैबरे डांसर निभाने वाली हैं। 
विज्ञापन

लव एंड वॉर - फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
फिल्म 'लव एंड वार' के बारे में 
  • यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होने वाली है। 
  • फिल्म का निर्माण भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले हो रहा है। 
  • वहीं फिल्म का म्यूजिक सा रे गा मा लेबल के अंदर निर्मित हुआ है। 
  • फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें