फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: खिड़की पर लटका हुआ था शख्स, विक्की कौशल के पिता ने किया ऐसा काम; वीडियो वायरल

Sun, 05 Oct 2025 01:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vicky Kaushal Father Video: विक्की कौशल के पिता ने सोशल मीडिया पर बहुत ही इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने खिड़की से लटकते हुए शख्स से बात की है।
विज्ञापन
शाम कौशल, सफाई कर्मचारी - फोटो : इंस्टाग्राम @shamkaushal09
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब से कटरीना कैफ ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है तब से विक्की कौशल का पूरा परिवार सुर्खियों में है। हाल ही में विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने खिड़की से लटकते शख्स से बात की है और एक भावुक पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन

शाम कौशल ने कर्मचारी से बात की
शाम कौशल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि एक कर्मचारी उनके घर का शीशा साफ कर रहा है। वह जब उनके करीब आता है तो वह उससे हाथ मिलाते हैं और कहते हैं 'पहले तो हाथ मिलाइए। बहुत अच्छा कर रहे हैं। भगवान आपको खुश रखे।' इस पर सफाई कर्मचारी उनका शुक्रिया अदा करता है। इसके बाद सफाई कर्मचारी विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की तारीफ में कहता है 'विक्की सर आपने बहुत अच्छा काम किया है। बहुत-बहुत धन्यवाद। आप ऐसे ही फिल्में बनाएं। जिससे देश के युवा अपने पुराने इतिहास को जान सकें और अच्छा काम करें।'
वीडियो शेयर करते हुए शाम कौशल ने लिखा 'बहुत ही अच्छा आदमी जो मेरे घर की खिड़की को बाहर से साफ कर रहा है, उससे बात करके मैं भावुक हो गया।'

दादा बनने वाले है शाम कौशल
आपको बता दें कि शाम कौशल जल्द ही दादा बनने वाले हैंं। उनका परिवार हाल ही में तब सुर्खियों में आया जब कटरीना कैफ ने 23 सितंबर को इंस्टाग्राम पर अपनी पहली प्रेग्नेंसी का एलान किया। उन्होंने विक्की कौशल के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा 'हम अपने जीवन का सबसे अच्छा अध्याय खुशी से भरे दिलों के साथ शुरू करने जा रहे हैं।'

 

शाम कौशल का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि शाम कौशल फिल्मों के एक्शन निर्देशक हैं। पहले उन्होंने स्टंटमैन के रूप में काम किया। 1990 से उन्होंने एक्शन निर्देशक के रूप में काम करना शुरू किया। कौशल चार दशकों से भी ज्यादा समय से इस उद्योग में काम कर रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में योगदान दिया है। एक एक्शन निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म इंद्रजालम (1990) थी, जो एक मलयालम फिल्म थी।

यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: कटरीना की प्रेग्नेंसी पर देवर ने कही ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो, यूजर्स बोले- 'हैंडसम चाचू'
विज्ञापन

इन फिल्मों में काम किया
बॉलीवुड में, शाम कौशल ने गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012), भाग मिल्खा भाग (2013), पीके (2014), पद्मावत (2018), संजू (2018), टाइगर जिंदा है (2017) और सिम्बा (2018) जैसी फिल्मों में एक्शन निर्देशक के रूप में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें