फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट के नए एल्बम ने काटा बवाल, पहले ही दिन ‘द लाइफ ऑफ अ शो गर्ल’ की बिकीं 27 लाख कॉपियां

Sun, 05 Oct 2025 01:21 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Taylor Swift The Life of A Show Girl: टेलर स्विफ्ट के नए एल्बम ‘द लाइफ ऑफ अ शो गर्ल’ ने रिलीज के पहले ही दिन ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम कर लिया। एल्बम की पहले दिन 27 लाख कॉपियां बिकीं।
विज्ञापन
टेलर स्विफ्ट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की सबसे लोकप्रिय पॉप स्टार में से एक टेलर स्विफ्ट एक बार फिर अपने नए एल्बम ‘द लाइफ ऑफ अ शो गर्ल’ के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में बवाल काट चुकी हैं। एल्बम रिलीज के पहले ही दिन इसने 27 लाख कॉपियों की रिकॉर्ड बिक्री की है। ये आंकड़ा सिर्फ अमेरिका के अंदर का है और इससे टेलर का अब तक का सबसे बड़ा डेब्यू बन गया है।

विज्ञापन


एडेल के रिकॉर्ड के बाद दूसरे स्थान पर टेलर
बिलबोर्ड को डेटा देने वाले ल्यूमिनेट (Luminate) के मुताबिक इस एल्बम ने अब तक का दूसरा सबसे बड़ा फर्स्ट-वीक सेल्स रिकॉर्ड बना दिया है। यह केवल एडेल के प्रतिष्ठित एल्बम '25' (2015) से पीछे है, जिसने अपने पहले हफ्ते में 38 लाख कॉपियां बेची थीं। दिलचस्प बात यह है कि शो गर्ल ने यह उपलब्धि सिर्फ एक दिन में हासिल की, जबकि एडेल का एल्बम पूरे सात दिन तक बिक्री में रहा था।

भौतिक बिक्री में भी बनाया रिकॉर्ड
टेलर स्विफ्ट के लिए ये सिर्फ डिजिटल या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की सफलता नहीं है। उन्होंने फिजिकल रिकॉर्ड्स में भी झंडे गाड़ दिए हैं। एल्बम ने पहले ही हफ्ते में 12 लाख से अधिक विनाइल कॉपियां बेची हैं, जो किसी भी कलाकार के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले, स्विफ्ट ने खुद अपने एल्बम ‘द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट’ (2024) से 8.59 लाख विनाइल की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब उन्होंने पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Taylor Swift: महज दो दिन में 250 करोड़ के पार हुई टेलर स्विफ्ट की फिल्म, ड्वेन जॉनसन की फिल्म दूर-दूर तक नहीं

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर धमाका
रिलीज के 12 घंटे के अंदर ही ‘द लाइफ ऑफ अ शो गर्ल’ ने स्पॉटिफाई पर 2025 की सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली एल्बम का खिताब अपने नाम कर लिया। एप्पल म्यूजिक ने भी इसे इस साल का सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया गया एल्बम बताया, जबकि अमेजन म्यूजिक ने इसे अपनी पूरी इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा सुना गया एल्बम घोषित किया।

फैन्स के लिए बना खास सिनेमैटिक अनुभव
एल्बम के जश्न में टेलर ने इसका एक लिमिटेड थिएटर रन भी रखा। ‘टेलर स्विफ्ट: द ऑफिशियल रिलीज पार्टी ऑफ अ शो गर्ल’ शीर्षक से बना यह सिनेमैटिक अनुभव 3 से 5 अक्तूबर के वीकेंड में थिएटर्स में चला और बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। फिल्म की लंबाई 89 मिनट है और यह न तो पारंपरिक डॉक्यूमेंट्री है और न ही एक कॉन्सर्ट फिल्म बल्कि यह टेलर की क्रिएटिविटी और उनकी कला की झलक दिखाने वाला एक अनोखा अनुभव है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें