फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vibhu Raghave Last Rites: विभु राघव के अंतिम संस्कार में पहुंचे सितारे, मोहित मलिक समेत कई सेलेब ने किया याद

Tue, 03 Jun 2025 04:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs at Vibhu Raghave Last Rites: मशहूर टीवी स्टार विभु राघव का कैंसर की बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया है। उनके अंतिम संस्कार में कई टीवी स्टार्स पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विभु राघव का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर टीवी स्टार विभु राघव का 2 जून को मुंबई में निधन हो गया है। वह 'निशा और उसके कजिन्स' जैसे टीवी शो के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। उनके निधन से पूरा टीवी जगत सदमे में है। एक्टर काफी दिनों से चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे थे। मंगलवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार हुआ जहां कई टीवी स्टार पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में पहुंचे कई सितारे
विभु राघव के अंतिम संस्कार के वक्त उनकी मां की हालत काफी बुरी रही। वो बुरी तरह टूटकर रो रही थी। फैमिली के सदस्य उनको संभालते नजर आए। अंतिम संस्कार में नकुल मेहता, मोहित मलिक, मोहसिन खान, अनेरी वजानी और अंजलि आनंद जैसे टीवी एक्टर्स भी पहुंचे। इन सभी ने नम आंखों से विभु को विदाई दी। इसके अलावा कई ऐसे एक्टर्स भी रहे जिन्होंने विभु को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है।
 

 

 

सौम्या टंडन ने लिखी भावुक पोस्ट
अभिनेत्री सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए विभु राघव को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है 'मेरे खूबसूरत दोस्त विभु राघव अब फरिश्तों के साथ हैं। कल रात हमें छोड़कर चले गए। विभू तुम खूबसूरत थे। अंदर और बाहर से। तुमने मुझे सिखाया कि जब सब कुछ बिखर रहा हो, तब भी कैसे मुस्कुराना है। जब दुनिया में अंधेरा हो, तब कैसे रोशनी को थामे रखना है। तुम अंत तक एक योद्धा रहे - एक असली योद्धा।'
 

 

सिंपल कौल ने दी श्रद्धांजलि
सिंपल कौल ने लिखा- भारी मन से हम अपने प्रियजनों को सूचित करना चाहते हैं कि हमारे प्रिय मित्र विभु आज हमें छोड़कर चले गए। कृपया उनके आगे के सफर के लिए प्रार्थना करें। ओम नमः शिवाय।


अदिति मलिक
अदिति ने लिखा, 'अब हमारी दुनिया से परे, दर्द से मुक्त, प्रकाश वाली दुनिया में घूम रहे हैं। वह हम सभी के लिए एक प्रेरणा थे.. उनकी यात्रा जारी है.. इस दुनिया से दूसरी दुनिया तक..। जय गुरुजी।'

सनाया ईरानी ने किया याद
एक्ट्रेस सनाया ईरानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर विभु की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'रेस्ट इन पीस। मुझे उम्मीद है कि आप जहां भी हैं वहां सकारात्मकता फैला रहे हैं। आप जहां हो वहां आपके लिए प्यार। आप जल्दी चले गए। हम आपको याद करेंगे।'



मोहित मलिक ने भी किया याद
एक्टर मोहित मलिक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर विभु की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- 'फिर मिलेंगे भाई।'

विज्ञापन

टीवी करियर की झलक
विभु ने ‘निशा और उसके कजिन्स’ के अलावा ‘सावधान इंडिया’ जैसे शोज में भी काम किया था और अपनी सादगी भरी एक्टिंग से दर्शकों के दिल में जगह बनाई थी। वो इंडस्ट्री में शांत और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके अभिनय और व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें