फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deadpool and wolverine: 'वूल्वरिन' बने जैकमैन की एडिटेड वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देख कर फैंस हुए खुश

Mon, 29 Apr 2024 02:12 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

'डेडपूल ऐंड वूल्वरिन' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। हालांकि, ट्रेलर में ह्यू जैकमैन 'वूल्वरीन' के मास्क में नजर नहीं आए थे। अब सोशल मीडिया पर एक एडिटेड वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें जैकमैन अपने आइकॉनिक मास्क के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
डेडपूल और वूल्वरिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'डेडपूल ऐंड वूल्वरिन' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। फिल्म में अभिनेता ह्यू जैकमैन एक बार फिर 'वूल्वरीन' के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनके फैंस को उनका यह अवतार काफी ज्यादा पसंद आता है। दर्शक फिर से उन्हें इस किरदार में देखने के लिए काफी बेताब हैं। ऐसे में एक वीएफएक्स आर्टिस्ट ने उनकी एक वीडियो जारी की है, जिसमें वह 'वूल्वरिन' के कॉस्टयूम में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वायरल हो रहा है जैकमैन का वूल्वरिन लुक
'वूल्वरिन' के आइकॉनिक कॉस्टयूम में अभिनेता ह्यू जैकमैन को देखने के लिए बेताब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें इसके लिए फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करने की जरुरत नहीं है। दरअसल, एक वीएफएक्स आर्टिस्ट ने एक एडिटेड वीडियो जारी की है, जिसमें जैकमैन अपने आइकॉनिक मास्क में नजर आ रहे हैं। इस एडिटेड वीडियो में उनका मास्क काफी बारीकी से चेहरे पर लगाया गया है, जो देखने में बिल्कुल ओरिजिनल लग रहा है। वीडियो में शामिल दृश्यों को फिल्म के ट्रेलर से उठाया गया है।


एक्स पर साझा की एडिटेड वीडियो
इस एडिटेड वीडियो को तरन सिंह नाम के एक वीएफएक्स आर्टिस्ट ने अपने एक्स अकांउट पर साझा किया है। इस वीडियो में ट्रेलर से कई दृश्य उठाए गए हैं, लेकिन अब उनमें वूल्वरीन का आइकॉनिक मास्क भी देखा जा सकता है। फिलहाल फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप बनी हुई है। ऐसे में इस वीडियो ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाने का काम किया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं।

Sanjay Dutt: ‘संजू बाबा’ का मूड हुआ खराब, सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन को मारा धक्का, जमकर हुए ट्रोल

दिखेगी डेडपूल और वुल्वरिन की जुगलबंदी

विज्ञापन

'डेडपूल ऐंड वुलवरिन' में ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड्स नजर आने वाले हैं। दोनों अपने मशहूर किरदारों को निभा रहे हैं। निर्माताओं द्वारा जारी ट्रेलर में इनके बीच एक बेहतरीन केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स 'डेडपूल' की भूमिका में नजर आने वाले हैं वहीं ह्यू जैकमैन 'वूल्वरिन' के किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म 'डेडपूल' की तीसरी कड़ी नहीं होगी। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई फैंस इसे 'डेडपूल 3' बता रहे हैं। इस पर जानकारी देते हुए फिल्म के निर्देशक शॉन लेवी ने साफ कहा था कि यह डेडपूल की तीसरी कड़ी नहीं है। इसके अलावा निर्देशक ने यह भी कहा था कि इस फिल्म के लिए 'डेडपूल' के पहले दोनों भाग, 'एक्स मेन' सीरीज या मार्वल के मल्टीवर्स वाली फिल्में को देखना कोई बाध्यता नहीं है।

बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए सामने आया इस यूट्यूबर का नाम!

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें