फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leelatai Shelar Death: मराठी गायिका लीलाताई शेलार का निधन, 94 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Tue, 19 Aug 2025 07:45 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Marathi Singer Leelatai Shelar Passed Away: वरिष्ठ मराठी गायिका लीलाताई शेलार का सोमवार शाम ठाणे स्थित उनके घर पर 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठी गायिका लीलाताई शेलार के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर छा गई है। गायिका ने 94 साल की उम्र में ठाणे स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। दिवंगत गायिका के मृत्यु की जानकारी उनके परिवार ने दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त थीं गायिका
मराठी गायिका लीलाताई शेलार अविवाहित थीं। वह अपने भाई और उनके परिवार के साथ रहती थीं। लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त थीं। मराठी संगीत जगत में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

संगीत प्रेमियों-शिष्यों ने दी श्रद्धांजलि 
गायिका लीलाताई शेलार का अंतिम संस्कार देर रात मुंबई के ठाणे में स्थिति जवाहर बाग श्मशान घाट पर हुआ। करीबी लोगों, संगीत प्रेमियों और शिष्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें