नेटफ्लिक्स की मच टॉक्ड अबाउट वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' अपने अंतिम अध्याय की ओर बढ़ रही है और दुनिया भर के फैंस की तरह अब इस शो के पूर्व एक्टर डेकर मोंटगोमरी भी इसके आखिरी सीजन को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
शो का हिस्सा नहीं हैं एक्टर
सीरीज के दूसरे और तीसरे सीजन में बिली हार्ग्रोव का किरदार निभा चुके डेकर मोंटगोमरी अब इस शो को एक दर्शक के रूप में देखने को तैयार हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो अब ऑस्ट्रेलिया में सुकून भरी जिदंगी जी रहे हैं। शो से थोड़ा अलग-थलग महसूस करते हैं, लेकिन फिर भी अंतिम सीजन को लेकर उनकी एक्साइटेड कम नहीं है।
'एक दर्शक की तरह शो देखूंगा'
30 साल के मोंटगोमरी ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने लंबे समय से 'स्ट्रेंजर थिंग्स' से दूरी बनाई हुई है, लेकिन अब वो एक फैन के तौर पर इसका मजा लेने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'अब मैं बस एक दर्शक की तरह शो देखूंगा और इस बात से मुझे बहुत खुशी है।' कोविड-19 के दौर में इंडस्ट्री से थोड़ा अलग हो जाने के बाद डेकर अब केवल कुछ चुनिंदा कलाकारों से संपर्क में हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Terence Stamp: 'सुपरमैन' फिल्मों के एक्टर का हुआ निधन, टेरेंस स्टैम्प ने 87 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा
को-स्टार सैडी सिंक की तारीफ
डेकर मोंटगोमरी ने शो में अपनी सौतेली बहन मैक्स का किरदार निभाने वाली सैडी सिंक की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सैडी एक मेहनती और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं और उन्हें विश्वास है कि उनका करियर 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के बाद और ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने साथ ही कहा, 'सैडी के अभिनय में गहराई है और वो बहुत मेहनती हैं। उन्हें बड़े और चुनौतीपूर्ण रोल मिलते रहेंगे, इसमें कोई शक नहीं।'
बिली की भूमिका से मिली पहचान
'स्ट्रेंजर थिंग्स' में ‘बिली’ के किरदार को निभाकर मोंटगोमरी ने दर्शकों से जो जुड़ाव बनाया, वह उनके करियर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुआ। इस बारे में उन्होंने कहा, 'कुछ लोग इस किरदार से प्यार करते थे, कुछ नफरत करते थे, लेकिन यही तो असली फैन एनर्जी है। एक ऐसा अनुभव जो जीवन भर याद रहेगा।'
अंतिम सीजन की झलक
बता दें 'स्ट्रेंजर थिंग्स' का अंतिम सीजन तीन भागों में रिलीज किया जाएगा- पहला भाग नवंबर 26 को, दूसरा क्रिसमस पर और फिनाले नए साल से एक दिन पहले। डेकर की तरह ही करोड़ों दर्शकों की निगाहें भी अब इस आखिरी सफर पर टिकी हुई हैं।