इन किरदारों को निभाया
भरत कपूर 1970, 80 और 90 के दशकों में सक्रिय रहे। इन वर्षों के दौरान, उन्होंने सहायक किरदारों, खलनायकों और पुलिस अधिकारियों व वकीलों जैसी भूमिकाओं को निभाकर अपनी पहचान बनाई।
इन फिल्मों का रहे हिस्सा
उन्होंने बरसात (1995), साजन चले ससुराल (1996) और बाद में मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज (2004) जैसी फिल्मों में भी काम किया। ये फिल्में हिंदी सिनेमा में उनके लंबे समय से चले आ रहे योगदान को दर्शाती हैं।
टीवी शोज में किया काम
भरत कपूर कैंपस, राहत, परंपरा, सांस, भाग्यविधाता, अमानत, तारा, चुनौती और कहानी चंद्रकांता की जैसे टेलीविजन शो में भी दिखाई दिए।