फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Veera Dheera Sooran: सलमान की ‘सिकंदर’ से टकराएगी चियान विक्रम की मूवी, ‘वीरा धीरा सूरन’ की रिलीज डेट आई सामने

Wed, 22 Jan 2025 09:18 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Veera Dheera Sooran: साउथ अभिनेता चियान विक्रम की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। निर्माताओं ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
वीरा धीरा सूरन - फोटो : इंस्टाग्राम @the_real_chiyaan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता चियान विक्रम की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन’ की रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है। बुधवार को निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की। दिसंबर 2024 में फिल्म का टीजर जारी किया गया था। टीजर ने अभिनेता के फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया था और उनकी उत्सुकता को भी बढ़ाया था।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी ‘वीरा धीरा सूरन’
चियान विक्रम की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन’ 27 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का सामना बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ से होगा। इसके अलावा साउथ की ‘लूसिफर 2’, ‘रॉबिनहुड’ और ‘मैड 2’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। ऐसे में फिल्म को कलेक्शन को लेकर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। विक्रम अभिनीत इस फिल्म को ‘पोंगल 2025’ पर रिलीज क्या जाना था, लेकिन जब अजित की ‘विदामुयार्ची’ को त्योहार के लिए घोषित किया गया, तो ‘वीरा धीरा सूरन’ की तारीख बदल दी गई।  


यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Trailer X Review: लोगों को कैसा लगा 'छावा' का ट्रेलर? सोशल मीडिया पर ऐसी आ रही प्रतिक्रियाएं
विज्ञापन

 


पोस्ट प्रोडक्शन में चल रही फिल्म
‘वीरा धीरा सूरन’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसका पोस्ट-प्रोडक्शन का काम फिलहाल जोरों पर है। फिल्म में चियान विक्रम के अलावा एसजे सूर्या, अभिनेत्री दुशारा विजयन और लोकप्रिय मलयालम अभिनेता सूरज वेंजरअमूडू सहित कई कलाकार शामिल हैं। फिल्म को तीन भाषाओं तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जाएगा


यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Trailer: ‘मौत के घुंघरू पहनकर...’ दमदार डायलॉग से सजा छावा का ट्रेलर; दो घंटे में मिले 15 लाख व्यूज

चियान विक्रम का वर्क फ्रंट
साउथ अभिनेता चियान विक्रम को आखिरी बार समीक्षकों द्वारा प्रशंसित पीरियड ड्रामा फिल्म ‘थंगालान’ में देखा गया था। इसके बाद वह ‘वीरा धीरा सूरन’ में नजर आएंगे। फैंस उनकी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें