फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Veera Dheera Sooran 2: ‘वीरा धीरा सूरन 2’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, टीजर में दिखा चियान विक्रम का एक्शन अवतार

Mon, 09 Dec 2024 09:48 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Veera Dheera Sooran 2:  साउथ अभिनेता चियान विक्रम की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन 2’ का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में विक्रम खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आए हैं। वहीं, उनके किरदार ने फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
वीरा धीरा सूरन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @the_real_chiyaan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय अभिनेता चियान विक्रम की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन 2’ का टीजर रिलीज हो चुका है। प्रशंसक फिल्म को लेकर काफी बेसब्र थे, इस साल की शुरुआत में फिल्म की एक झलक ने फैंस को काफी रोमांचित किया था, अब धमाकेदार टीजर ने उनकी उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन

‘वीरा धीरा सूरन भाग 2’  का टीजर
‘वीरा धीरा सूरन भाग 2’ के टीजर में विक्रम को शुरू में एक प्यार करने वाले पिता और पति के रूप में दिखाया गया है, लेकिन साथ ही उनका एक छिपा हुआ पक्ष भी है। उनका किरदार जो एक बड़े उद्देश्य के लिए अपनी असली पहचान छुपाता है, उनका किरदार एक खतरनाक गैंगस्टर नेटवर्क का हिस्सा है और एक रहस्यमय मिशन पर है। टीजर में वह खतरनाक एक्शन करते हुए भी नजर आ रहे हैं। टीजर में उभर कर सामने आए उनके किरदार ने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
Denzil Dias: ऐसे इकट्ठा होता है सैकनिल्क का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डाटा, आंकड़ों की हेराफेरी में अटका विकास
विज्ञापन


पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोरो पर
‘वीरा धीरा सूरन पार्ट 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम फिलहाल जोरों पर है। फिल्म में प्रतिभाशाली कलाकार एसजे सूर्या, अभिनेत्री दुशारा विजयन और लोकप्रिय मलयालम अभिनेता सूरज वेंजरअमूडू सहित कई कलाकार शामिल हैं। फिल्म को तीन भाषाओं तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जाएगा

‘वीरा धीरा सूरन पार्ट 2’ कास्ट
 फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश ने दिया है। थेनी ईश्वर ने छायांकन का काम संभाला है, जबकि जीके प्रसन्ना ने एडिटिंग का कार्यभार संभाला है। कला निर्देशन सी.एस. बालचंदर ने किया है। फिल्म का निर्माण रिया शिबू कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने ‘मुंबईकर’, ‘मुरा’ और ‘ठग्स’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने ‘आरआरआर’ का वितरण भी किया है। 
Golden Globes 2025 Nominations:  ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ का गोल्डन ग्लोब में भी हल्ला, पायल पर फिर टिकी निगाहें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें