फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Banerjee: जापानी मार्शल आर्ट में माहिर हैं अभिषेक बनर्जी, 'वेदा' और 'स्त्री 2' में आने वाले हैं नजर

Mon, 05 Aug 2024 03:22 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिषेक बनर्जी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह इस बार 15 अगस्त को उनकी दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। इस बीच उन्होंने अपने बारे में एक दिलचस्प जानकारी साझा की है। 
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिषेक बनर्जी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अब अपनी पहचान बना चुके है। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए बहुमुखी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया है। वह पर्दे पर 'स्त्री' और 'भेड़िया' जैसी फिल्मों से हंसाते भी नजर आए हैं। वहीं, पाताल लोक जैसी वेब सीरीज से दर्शको को डराया भी है। इस बार 15 अगस्त को उनकी दो फिल्में 'वेदा' और 'स्त्री 2' रिलीज हो रही हैं। इस बीच उन्होंने अपने बारे में एक दिलचस्प जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी-जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
उन्होंने बताया कि वो जापानी मार्शल आर्ट गोजू-रयू में ब्राउन बेल्ट हैं। हालांकि, उनका लक्ष्य ब्लैक बेल्ट पाने का था, लेकिन पिता की नौकरी में तबादला हो जाने की वजह से वह इसे हासिल नहीं कर सके। उन्होंने अपनी इस क्षमता का उपयोग आगामी फिल्म वेदा में किया है। फिल्म में उनके सह-कलाकार और मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम ने उनकी तारीफ भी की है। 

अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
अभिनेता ने बताया कि उन्होंने तमिलनाडु के कलपक्कम में मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण लेते हुए चार साल बिताए हैं। उनके पिता वहां परमाणु ऊर्जा संयंत्र में काम करते थे। उन्होंने कहा कि ब्लैक बेल्ट के लिए दो साल और प्रशिक्षण लेने की आवश्यकता थी, लेकिन पिता का तबादला हो जाने की वजह से वह इसे पूरा नहीं कर पाए। अभिनेता ने इस दौरान हॉलीवुड और बॉलीवुड के एक्शन को लेकर भी बात की।
ब्लैक एंड व्हाइट में दिखा करिश्मा कपूर का करिशमाई अंदाज

अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
अभिनेता ने कहा कि देश में हॉलीवुड के एक्शन दृश्यों की नकल करने की कोशिश की जाती है, इस वजह से यह प्रयास बुरी तरह असफल रह जाता है। उन्होंने कहा कि अगर अपनी जड़ो से जुड़ कर एक्शन फिल्में बनाई जाएं, तो उनकी बराबरी हॉलीवुड भी नहीं कर पाएगा। उन्होंने आगे बताया कि 'वेदा' देश की जड़ों पर आधारित एक एक्शन फिल्म है।
आरती सिंह के जन्मदिन पर पति दीपक ने लिखा भावुक नोट, बोले- मेरी हर मन्नत आप थे हमेशा से
विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
इस दौरान अभिषेक ने राघव जुयाल और लक्ष्य की फिल्म किल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि निखिल नागेश  द्वारा निर्देशित 'किल' में भी कुछ अच्छे एक्शन दृश्य थे। इसके अलावा उन्होंने नागार्जुन अभिनीत और राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'शिवा' का जिक्र करते हुए बताया कि भारत में इस फिल्म के बाद एक्शन में बदलाव देखा गया।
Genelia Birthday: 'हैप्पी बर्थडे बाइको', रितेश ने मजेदार वीडियो साझा कर जेनेलिया को दी जन्मदिन की बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें