फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VD 12: 'वीडी 12' से विजय देवरकोंडा का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, इंटेंस लुक ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

Tue, 09 May 2023 07:26 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'वीडी 12' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। एक्टर का इंटेंस लुक फैंस के उत्साह को बढ़ा रहा है। 
 
विज्ञापन
वीडी 12 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर के लिए सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा हुआ है। वहीं, अब उन्हें अपकमिंग फिल्म 'वीडी 12' के मेकर्स की ओर से भी बड़ा तोहफा मिल गया है। फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें विजय का अंदाज देखते ही बन रहा है।

'वीडी 12' का पहला पोस्टर जारी

'वीडी 12' के जारी किए गए सेपिया-टिंटेड रेट्रो पोस्टर में कागज के कई टुकड़े हैं, जिन्हें एक साथ लाने पर वह विजय के लुक की झलक दिखाते हैं। इस पोस्टर में एक्टर का इंटेंस एक्सप्रेशन फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वहीं, इस पर एक लाइन भी लिखा हुआ है, जिसके अनुसार, 'मुझे नहीं पता कि मैं कहां का हूं, आपको यह बताने के लिए कि मैंने किसके साथ विश्वासघात किया है।'

विज्ञापन


निर्देशक ने ऐसे दी विजय को बधाई

निर्देशक गौतम तिन्ननुरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया। पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू विजय। आप दुनिया की सभी सफलता और प्यार के हकदार हैं। कुशी के ब्लॉकबस्टर बनने की कामना और हम दौड़ जारी रखते हैं।' इस पर विजय ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया है।

Daredevil Shooting: स्पाइडरमैन के साथ दिखे डेयरडेविल की वापसी को लगा झटका, लेखकों की हड़ताल के बाद शूटिंग बंद

'वीडी 12' से लोगों की काफी उम्मीदें 

'वीडी 12' के लिए विजय देवरकोंडा ने फिल्म 'जर्सी' फेम निर्देशक गौतम नायडू तिन्नानुरी के साथ हाथ मिलाया है। वहीं, इस पीरियड ड्रामा में श्रीलीला ने महिला प्रधान भूमिका निभाई है, जो संयुक्त रूप से एस नागा वामसी और साई द्वारा निर्मित है। विजय देवरकोंडा की आखिरी फिल्म 'लाइगर' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। हालांकि, 'वीडी12' के साथ उनकी दमदार वापसी की उम्मीद है। एक्टर की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, जो इस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विजय को एक नए अवतार में देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें