फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VD 12: 'वीडी 12' के फर्स्ट लुक में खतरनाक अंदाज में नजर आए विजय देवरकोंडा, फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा

Fri, 02 Aug 2024 12:37 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वीडी 12 - फोटो : एक्स: @TheDeverakonda
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी अगली फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विजय निर्देशक गौतम तिन्नानुरी के साथ अपनी अगली स्पाई थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका अस्थाई रूप से शीर्षक 'वीडी 12' है। अब इस फिल्म के बारे में नई जानकारी सामने आई है। निर्माताओं ने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। आज फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स @aliabbaszafar
आखिरकार प्रशंसकों का इंतजार खत्म हो गया है। विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आज 2 अगस्त को अपनी आगामी फिल्म 'वीडी 12' की रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है। उन्होंने गौतम तिन्नानुरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें वह एक भयंकर और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। वे पोस्टर में चिल्लाते हुए दिख रहे हैं, जो खून से लथपथ हैं। पोस्टर पर 'वीडी 12' लिखा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
वीडी 12 - फोटो : एक्स @TheDeverakonda
यह बहुप्रतीक्षित फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। 'वीडी 12' 28 मार्च, 2025 को रिलीज होने वाली है। पोस्टर साझा करते हुए विजय ने कैप्शन में लिखा, 'उसकी किस्मत उसका इंतजार कर रही है। गलतियां। खून-खराबा। सवाल। पुनर्जन्म। 28 मार्च, 2025।' इस कैप्शन के जरिए विजय ने फिल्म की कहानी और अपने किरदार की ओर इशारा किया है। यह फिल्म अभिनेता के किरदार की गलतियों और खूब खराबे के बाद पुनर्जन्म पर आधारित हो सकती है।

4 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम @thedeverakonda
रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडी 12 का फिल्मांकन लगभग एक महीने तक श्रीलंका में होगा, जो फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्यों को फिल्माने के लिए आवश्यक है। टीम ने हाल ही में विजाग में 30 दिनों की शूटिंग पूरी की है और फिल्म की स्पाई थ्रिलर जॉनर से मेल खाने के लिए खूबसूरत और उपयुक्त समुद्र तटीय स्थानों की खोज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम @thedeverakonda
नागा वामसी द्वारा निर्देशित और सिथारा एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बनी 'वीडी 12' विजय देवरकोंडा की जासूसी थ्रिलर में पुलिस अधिकारी के रूप में पहली फिल्म है। आगामी फिल्म में जबर्दस्त एक्शन से भरपूर सीक्वेंस हैं, जो सभी फिल्म प्रेमियों को रोमांचित कर देंगे। अभिनेता ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाने के लिए शारीरिक परिवर्तन किया है और वह अपने प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें