फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vash Vivash 2: ‘वश विवश 2’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज, दोगुना हुआ खौफ; अजय की फिल्म ‘शैतान’ से क्या है कनेक्शन?

Sat, 02 Aug 2025 12:00 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vash Vivash 2 Hindi Trailer: हाल ही में गुजराती फिल्म ‘वश विवश 2’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज हुआ। जल्द ही यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी। इस फिल्म में शैतानी ताकतों और खौफ की कहानी दर्शकों के रोंगटे खड़ी कर सकती है। इस फिल्म की इसलिए भी चर्चा है क्योंकि इसका कनेक्शन अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ से जुड़ता है। 

विज्ञापन
गुजराती फिल्म 'वश विवश 2' का हिंदी ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ रिलीज हुई। यह फिल्म गुजराती फिल्म ‘वश विवश’ का रीमेक थी। अब ‘वश विवश 2’ गुजराती फिल्म हिंदी में जल्द ही रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर भी रिलीज हुआ, डर और शैतानी ताकतों की नई कहानी को कहता है। जानिए, क्या खास है, फिल्म ‘वश विवश 2’ के हिंदी ट्रेलर में। 

विज्ञापन


वशीकरण के जरिए दिखा डरावना मंजर  
फिल्म के ट्रेलर में एक स्कूल की कुछ लड़कियां वशीकरण के प्रभाव में आकर छत से कूद जाती हैं। वह किसी प्रताप अंकल को खोजने की बात करती हैं। आगे स्कूल की लड़कियां वशीकरण के प्रभाव में लोगों को मारती हैं। एक-दूसरे पर गोली चलाती हैं। 



एक बूढ़ा और वशीकरण विद्या का रहस्य 
ट्रेलर में आगे एक शख्स और स्कूल में आता है जो बताता है कि ये लड़कियां वशीकरण की शिकार हो चुकी है। इस मुश्किल से निकलना भी नामुमकिन है। फिर वही शख्स एक बूढ़े आदमी के पास जाता है, जो जंजीरों से बंधा है। वह आदमी, उसे बूढ़े से पूछता है, ‘तुम्हारी तरह और कितने लोग हैं जो वशीकरण जानते हैं?’ इस पर वह बूढ़ा एक खौफनाक हंसी हंसता है। क्या इस वशीकरण से वो लड़कियां बाहर आ पाएंगी? इस वशीकरण का मकसद क्या है? यही सब फिल्म में जाएगा। 
विज्ञापन


इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म 
फिल्म ‘वश विवश 2’ को कृष्णदेव याज्ञनिक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में जानकी बोडीवाला, हितू कनोड़िया, मोनल गज्जर, चेतन दाय, प्रेम गांधवी और हितेन कुमार लीड रोल में हैं। यह फिल्म 27 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें