फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: नेशनल अवॉर्ड मिलने पर शाहरुख ने जताई खुशी, भारत सरकार और निर्देशक एटली को कहा शुक्रिया

Fri, 01 Aug 2025 11:21 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan On National Award: 33 साल के अपने करियर में अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने पर शाहरुख खान ने खुशी जताते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : एक्स@iamsrk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा की गई। इनमें बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। ये शाहरुख के 33 साल के करियर में उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है। अब अपनी इस उपलब्धि पर शाहरुख ने प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जताई है और भारत सरकार का धन्यवाद किया है। शाहरुख ने इसको लेकर एक वीडियो शेयर किया है।

शाहरुख ने शेयर किया वीडियो

विज्ञापन

शाहरुख खान ने नेशनल अवॉर्ड जीतने पर खुशी जताते हुए और आभार जताते हुए एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में शाहरुख ने भारत सरकार और सूचना प्रसारण मंत्रालय का शुक्रिया जताया है। साथ ही उन्होंने जूरी का भी धन्यवाद कहा है। साथ ही वीडियो में शाहरुख ने फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली और फिल्म की पूरी टीम का शुक्रिया जताया है। एसआरके ने अपने वीडियो में साल 2023 में रिलीज हुई अपनी सभी फिल्मों और उनके निर्देशकों का शुक्रिया जताया। अभिनेता ने एटली को इस दौरान स्पेशल मेंशन किया। इस दौरान अभिनेता ने अपनी पत्नी और बच्चों समेत अपने सभी चाहने वालों का उन्हें प्यार देने के लिए आभार प्रकट किया है।
 



‘जवान’ के लिए शाहरुख को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड
शाहरुख खान को 2023 में आई उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी गेस्ट रोल में हैं। इसके अलावा सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि भी सहायक भूमिका में नजर आई हैं। ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी और इसने कमाई के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

वीडियो में कंधे में बेल्ट बांधे नजर आए शाहरुख

विज्ञापन

शाहरुख ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो चोटिल नजर आ रहे हैं। शाहरुख के एक कंधे पर बेल्ट चढ़ी हुई है, जिससे ये पता चलता है कि उनके कंधे में चोट लगी है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान चोटिल हो गए हैं। हालांकि, ‘किंग’ की टीम की ओर से एक्टर के शूटिंग के दौरान चोटिल होने की खबरों को खारिज किया गया था। लेकिन अब इस वीडियो में शाहरुख चोटिल नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें