ओटीटी रिलीज डेट आई सामने
नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में फिल्म का पोस्टर है। इसके कैप्शन में लिखा है। 'डर का माहौल है। इस बार बचना होगा मुश्किल। 22 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर 'वश लेवल 2' देखें।' यह फिल्म गुजराती और हिंदी दोनों में उपलब्ध होगी।
ओटीटी पर रिलीज के साथ, हॉरर थ्रिलर फिल्म 'वश लेवल 2' के दर्शक अब अपने घरों में इसका आनंद ले सकेंगे।
दर्शकों को आई पसंद
सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 'वश लेवल 2' को आलोचकों और दर्शकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद इस फ्रैंचाइजी की लोकप्रियता और भी बढ़ गई। प्रीक्वल 'वश' ने पहले 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ गुजराती फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता था। जानकी बोदीवाला को उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था।
यह खबर भी पढ़ें:
'होमबाउंड' ने दुनिया को दिखाई बस्ती की कहानी, गांव वाले अब तक नहीं देख सके फिल्म, निर्माताओं से की यह मांग
गुजराती फिल्म 'वश विवश 2' का हिंदी ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब