तारीफ के लायक है वरुण का काम
वरुण धवन की तारीफ करते हुए निधि दत्ता ने कहा 'मुझे लगता है कि यह बात तारीफ के लायक है कि बॉम्बे के एक पंजाबी लड़के ने होशियार सिंह का किरदार निभाया। उसने उस किरदार को जिया, चाहे वह एक्शन सीन कर रहा हो या कोई और सीन। वह गिर रहा था, उसे चोट लग रही थी और जिस लगन से उसने यह किया है, मुझे नहीं लगता कि कोई और कर पाता।'
ट्रोलर्स के निशाने पर वरुण धवन
निधि दत्ता ने वरुण धवन के बारे में ये बातें ऐसे वक्त में कही हैं, जब फिल्म के गीत 'घर कब आओगे' के रिलीज होने के बाद वह अपने एक्सप्रेशन और एक्टिंग को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। इस मामले पर वरुण धवन ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा 'मैं जिस चीज के लिए काम करता हूं वो इस शुक्रवार को पता चलेगा।'
कब रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'?
फिल्म 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ के साथ सनी देओल भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 'बॉर्डर' (1997) का सीक्वल है। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले रिलीज होने वाली है।