फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तानी क्रिकेटर राशिद खान बोले- 'बॉर्डर 2' देखूंगा, वीडियो पर सुनील शेट्टी समेत इन सेलेब्स ने किए कमेंट

Thu, 22 Jan 2026 08:52 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Border 2: फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले दर्शकों में उत्साह है। इसी कड़ी में आफगानिस्तानी क्रिकेटर केएल राहुल ने 'बॉर्डर 2' को लेकर एक पोस्ट की है।
विज्ञापन
राशिद खान, बॉर्डर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम, एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म 'बॉर्डर 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले फैंस इसे लेकर उत्साहित हैं। देश ही नहीं विदेश के लोग भी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। उन्हीं लोगों में अफगानिस्तान टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान भी शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने खास तरीके से वादा किया है कि वह 'बॉर्डर 2' जरूर देखेंगे। इस तरह से वह फिल्म देखने के वायरल ट्रेंड में भी शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

राशिद खान के वीडियो में क्या है?
राशिद खान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि वह रोड के किनारे खड़े हैं। वह मुस्करा रहे हैं और भुट्टा भून रहे हैं। वीडियो में 'बॉर्डर 2' का गाना बज रहा है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'बॉर्डर 2 तो मैं जरूर देखूंगा, लेकिन देखते हैं क्या होता है जब मैं इसे पोस्ट कर रहा हूं।'
 

सेलेब्स ने किए कमेंट
इस वीडियो पर फिल्म के अभिनेता अहान शेट्टी ने कमेंट करते हुए लिखा है 'आपको बहुत सारा प्यार भाई।' वरुण धवन ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा 'हां भाई।' अहान शेट्टी के पिता और अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है 'ये हुई ना बात।' एक और यूजर ने लिखा है 'भारतीय और अफगानी भाई-भाई।'

केएल राहुल ने शेयर की पोस्ट
राशिद खान अकेले ऐसे क्रिकेटर नहीं हैं जिन्होंने फिल्म के वायरल ट्रेंड को फॉलो किया है। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने भी इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया था। इसमें वह खुद नजर आए थे। वह अहान शेट्टी के बहनोई हैं।
 
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'?
फिल्म 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ के साथ सनी देओल भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 'बॉर्डर' (1997) का सीक्वल है। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें