वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वरुण धवन दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की कल्ट फिल्म 'हम' से प्रेरणा ली थी और फिर अपना रोल निभाया था।
बिग बी की 'हम' से ली प्रेरणा
वरुण धवन ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा, "मुझे 'हम' पसंद आई और इसमें रजनीकांत सर, गोविंदा जी हैं और मुकुल आनंद मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं। जब उन्होंने यह फिल्म बनाई थी, तो यह अपने समय से आगे की फिल्म थी। जिस तरह से उन्होंने अमित जी के अतीत और वर्तमान को दिखाया, वह शानदार था।'
यह खबर भी पढ़ें: Celebration Centenary of Raj Kapoor: सिनेमा जगत के कलाकार आए साथ, मनाई राज कपूर की 100वीं जयंती
बेबी जॉन को बताया इमोशनल
अभिनेता ने आगे कहा, "अमिताभ बच्चन जी ने कई लोकप्रिय फिल्में की हैं, उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है, नई पीढ़ी के अभिनेताओं को उस बाइबिल को नहीं भूलना चाहिए। 'हम' में एक शॉट है, जिसमें वह लड़ते हैं और फिर भाग जाते हैं। मैंने इस फिल्म को करते समय उस दृश्य के बारे में सोचा। बेबी जॉन मेरे करियर के लिए काफी इमोशनल और चैलेंजिंग फिल्म थी।"
यह खबर भी पढ़ें: Mallika Sherawat: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने दर्ज कराया मल्लिका शेरावत का बयान, पूजा से भी हुई पूछताछ
दिलजीत दोसांझ का भी किया शुक्रिया अदा
वरुण ने फिल्म के गाने "नैन मटक्का" को अपनी आवाज देने के लिए गायक दिलजीत दोसांझ का भी शुक्रिया अदा किया। दोनों साथ में "बॉर्डर 2" में भी स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए तैयार हैं, उन्होंने कहा, "दिलजीत के साथ काम करना बहुत आसान था। हमने साथ में बहुत मजा किया। वह एक सच्चे कलाकार हैं, उन्हें परफॉर्म करते देखना खूबसूरत है। मैं 'बॉर्डर 2' में उनके साथ सह-कलाकार के तौर पर काम करने जा रहा हूं। मैं गाने के लिए दिलजीत पाजी का शुक्रगुजार हूं।"