जान्हवी बोलीं- 'हम भिड़ने वाले हैं'
जान्हवी कपूर ने आज मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे अपना लुक फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में वरुण धवन को टैग करते हुए लिखा है, 'सोचो! हम भिड़ने वाले हैं'। इस पर वरुण धवन ने मजेदार रिएक्शन दिया है। उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा है, 'सिर्फ तुम ही हो, जिसके साथ कोई क्लैश नहीं। तुम कमाल हो'। साथ ही रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं।
वरुण ने लिखा, 'दोस्त को देखने के लिए बेकरार हूं'
वरुण धवन ने जान्हवी का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भी शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'जान्हवी, क्लैश तो सिर्फ तुम्हारे साथ ही है। तुम 'पेद्दी' में बहुत शानदार लग रही हो। अपनी दोस्त को देखने के लिए मैं बेकरार हूं'। वरुण का यह पोस्ट जान्हवी ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।
क्लैश पर क्या बोले प्रोड्यूसर?
'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' के बीच होने वाले क्लैश को लेकर वरुण की फिल्म के प्रोड्यूसर ने भी रिएक्ट किया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने कहा, ‘अब क्या कर सकते हैं, कुछ नहीं। कोई ना कोई तो आएगा ही। साल में 52 हफ्ते होते हैं, किसी ना किसी फिल्म का टकराव होगा। यह ठीक है।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म की रिलीज डेट बदलने का सोच रहे हैं, तो उन्होंने साफ कहा, ‘बिल्कुल नहीं।’