फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉम हॉलैंड को है क्रोशिया का शौक; बोले- 'इससे दिमाग शांत रहता है'; पार्टनर जेंडाया के साथ करते हैं प्रैक्टिस

Tue, 05 May 2026 10:06 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tom Holland crocheting Hobby: चर्चित हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड इन दिनों जेंडाया के साथ अपनी शादी की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपने एक शौक पर दिलचस्प खुलासा किया है। एक्टर को बुनाई का शौक है। वे क्रोशिया की प्रैक्टिस करते हैं। 
विज्ञापन
टॉम हॉलैंड को क्रोशिया का शौक है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड सेलेब्स जेंडाया और टॉम हॉलैंड काफी वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कथित तौर पर इस कपल ने शादी रचा ली है। हालांकि, दोनों की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। शादी की अफवाहों के बीच टॉम हॉलैंड हाल ही में अपनी एक हॉबी के बारे में बात करते दिखे। दरअसल, उन्हें क्रोशिया का शौक है। उनका यह शौक अब पार्टनर जेंडाया को भी हो चला है और दोनों घर पर साथ में इसकी प्रैक्टिस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेंडाया के साथ करते हैं क्रोशिया प्रैक्टिस
टॉम हॉलैंड ने हाल ही में यह खुलासा किया कि वे और उनकी पार्टनर जेंडाया फुरसत के पलों में घर पर साथ में क्रोशिया करना पसंद करते हैं। टॉम हॉलैंड ने हाल ही में लॉस एंजिल्स में आयोजित 'बेरो पैडल क्लासिक' (Bero Padel Classic) इवेंट के दौरान इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि क्रोशिया करने से उन्हें मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है। 

बोले- 'इससे मुझे सुकून मिलता है'
टॉम हॉलैंड ने इवेंट में टॉम डेली से बात करते हुए अपने इस शौक का खुलासा किया। दरअसल, ओलंपिक तैराक टॉम डेली को भी बुनाई का शौक है। हालिया इवेंट में उन्होंने अपने हाथों से बुना हुआ एक कैन होल्डर टॉम हॉलैंड को गिफ्ट किया। इस दौरान दोनों के बीच बुनाई को लेकर बातचीत हुई। टॉम हॉलैंड ने अपने क्रोशिया के शौक को लेकर बताया, 'मुझे यह बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि इससे मेरा दिमाग शांत हो जाता है। मैं इसके साथ-साथ कुछ और नहीं कर सकता। मुझे पूरी तरह से इस पर ध्यान लगाना पड़ता है'। 

2017 से साथ हैं जेंडाया और टॉम हॉलैंड
टॉम हॉलैंड के साथ इस इवेंट में जेंडाया भी साथ थीं। टॉम डेली ने टॉम हॉलैंड को जो बेरो कैन होल्डर तोहफे में दिया, उसे देख एक्टर हैरान रह गए और बोले, 'सफेद धागे से बना यह डिजाइन मकड़ी के जाले जैसा लग रहा है। जेंडाया और टॉम हॉलैंड साल 2017 से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। जनवरी 2025 में उन्होंने सगाई की। इनकी शादी को लेकर अटकलें तेज हैं। कथित दौर पर इन्होंने गुपचुप शादी रचा ली है। मगर, फिलहाल न तो हॉलैंड और न ही जेंडाया ने सार्वजनिक रूप से इन खबरों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें