सिनेमाघर पहुंचकर वरुण धवन ने किया ये काम
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वरुण धवन उस सिनेमाघर में पहुंचे जहां फिल्म 'बॉर्डर 2' चल रही थी। वह जैसे ही यहां पहुंचे सिनेमाघर तेज आवाज और सीटियों से गूंज उठा। वरुण धवन ने दर्शकों से पूछा, 'आप लोगों को फिल्म कैसी लग रही है?' इस पर दर्शकों ने जवाब दिया 'बहुत अच्छी लग रही है।' इसके बाद उन्होंने जोर से भारत माता की जय बोला। दर्शकों ने उनका साथ दिया।
उन्होंने आगे कहा 'अभी इंटरवल हुआ है ना? मुझे लगा एंड हो गया है। मैं चुपके से आना चाहता था। अभी बहुत फिल्म बाकी है। आप लोग आराम से देखिए।' एक दर्शक ने वरुण धवन से कहा 'बहुत दिनों के बाद अच्छी फिल्म आई है।' इस पर अभिनेता ने उनका शुक्रिया अदा किया।
वरुण धवन हुए ट्रोल
आपको बता दें कि फिल्म 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन ने मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाया है। फिल्म का गाना 'घर कब आओगे' के लॉन्च के वक्त उन्हें उनके एक्स्प्रेशन और एक्टिंग के लिए ट्रोल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा 'ये चीजें मायने नहीं रखतीं। मैं जिस चीज के लिए काम करता हूं वह इस शुक्रवार (23 जनवरी) को पता चलेगा।'
ट्रोलर्स के निशाने पर आने के बाद वरुण धवन को लेकर निर्माता ने रखी राय, बोलीं- क्या हम यही कर रहे थे?
कितना है 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन?
ख्याल रहे कि फिल्म 'बॉर्डर 2' साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। यह भारत पाकिस्तान के 1971 के युद्ध पर आधारित है। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर 76.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।