फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर के कादर खान वाले एक्ट पर फिदा हुए वरुण धवन, कहा- यह सिर्फ मिमिक्री नहीं

Sat, 14 Mar 2026 11:07 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Varun Dhawan Praises Sunil Grover: सुनील ग्रोवर ने कादर खान की अदाकारी की कॉपी की है। इसके लिए वरुण धवन ने उनकी खूब तारीफ की है।
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के चौथे सीजन के ग्रैंड फिनाले में कादर खान की कॉपी करके दर्शकों को हैरान कर दिया। उनकी अदाकारी का वीडियो वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील ग्रोवर, कादर खान के गेटअप में हैं। उन्होंने पुरानी हिंदी फिल्मों से एक्टर के हाव-भाव को दोहराया। इस एक्ट के लिए वरुण धवन ने सुनील ग्रोवर की तारीफ की है।
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर ने एक्टिंग से किया हैरान
वरुण धवन ने सुनील ग्रोवर की इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। सुनील ग्रोवर की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए वरुण धवन ने क्लिप के कैप्शन में लिखा 'जब आप किसी की आत्मा को ही अपना लेते हैं, तो वह सिर्फ मिमिक्री नहीं रह जाती।'

वरुण धवन हुए सुनील ग्रोवर से प्रभावित
इस क्लिप में सुनील ग्रोवर को कादर खान के मशहूर अंदाज से प्रेरित एक सीन करते हुए दिखाया गया, जिसे देखकर दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। वरुण ने इस पोस्ट में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' और सुनील ग्रोवर, दोनों को टैग किया। उन्होंने दिवंगत अभिनेता की शख्सियत को इतनी बखूबी से दोबारा पेश करने के लिए कॉमेडियन की तारीफ की।


विज्ञापन

दर्शकों ने की सुनील की तारीफ
इस क्लिप ने कई दर्शकों को कादर खान की उन दिनों की याद दिला दी, जब वह अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाते थे। जैसे ही यह क्लिप ऑनलाइन सामने आई, फैंस ने सोशल मीडिया पर ग्रोवर की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। कई दर्शकों ने इस एक्ट को पुरानी यादें ताजा करने वाला और दिल को छू लेने वाला बताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें