फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ आमिर खान ने काटा बर्थडे केक, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट रहीं मौजूद; बेटी ने चेहरे पर लगाई क्रीम

Sat, 14 Mar 2026 09:56 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Birthday: मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार के साथ जन्मदिन का केक काटा है। 
विज्ञापन
आमिर खान का जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता आमिर खान ने अपने 61वें जन्मदिन के मौके पर अपने परिवार के साथ केक काटा है। इस मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी मौजूद रहीं। केक काटने का वीडियो पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक शानदार कैप्शन लिखा है।
विज्ञापन

 

वीडियो में क्या है?
इरफान पठान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि आमिर खान केक काटते हैं। इस बीच उनकी बेटी आयरा खान और गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट उनके लिए तालियां बजाते हैं और 'हैप्पी बर्थडे टू यू' कहते हैं। इस मौके पर इरफान पठान और उनकी पत्नी भी मौजूद हैं। केक काटकर आमिर खान अपने बेटे जुनैद को खिलाते हैं। इसके बाद अपनी बेटी को खिलाते हैं, फिर गौरी स्प्रैट को खिलाते हैं।

आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इरफान ने दी बधाई
वीडियो शेयर करते हुए इरफान पठान ने कैप्शन में लिखा 'आमिर भाई आपको जन्मदिन की बहुत मुबारकबाद। आयरा खान को असरदार काम करते देखना भी बहुत अच्छा लगा। आप मानसिक स्वास्थ्य और भी कई चीजों को लेकर जागरूकता फैला रही हैं।'
विज्ञापन

आमिर की निजी जिंदगी
आपको बता दें कि आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ। हिंदी सिनेमा को उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। आमिर की रीना दत्ता से शादी 1986 से 2002 तक चली। रीना से उनके दो बच्चे हैं- जुनैद खान और आयरा खान। किरण राव से 2005 में शादी हुई और 2021 में अलग हो गए। किरण से उनका बेटा आजाद है। इन दिनों आमिर खान गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें