फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवन की आगामी फिल्म की रिलीज डेट टली, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Mon, 14 Jul 2025 05:46 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari New Release Date: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज डेट टाल दी गई है। अब यह फिल्म इस तारीख को सिनेमाघरों में आएगी। आइए जानते हैं। 
विज्ञापन
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। इस फिल्म के लिए अभी फैंस को और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि मेकर्स ने फिल्म रिलीज की नई तारीख की घोषणा की है। चलिए जानते हैं अब कब किस दिन रिलीज होगी फिल्म। 

इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज 

विज्ञापन

वरुण धवन की आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के निर्माताओं ने नई रिलीज डेट की घोषणा की है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि यह फिल्म अब गांधी जयंती यानी कि 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जारी हुए पोस्टर में देखा जा सकता है कि वरुण धवन हाथ जोड़े हुए मजाकिया अंदाज में दिख रहे हैं। साथ ही बताया गया है कि उन्हें सनी संस्कारी के किरदार में देखा जाएगा। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘सनी संस्कारी की शायरी - 'ये आंसू हैं मेरे समुंदर का जल नहीं,  ये आंसू हैं मेरे समुंदर का जल नहीं,  बारिश का क्या भरोसा, आज है कल नहीं।’
 


फिल्म के बारे में
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर के अलावा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी। पहले यह फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होने वाली थी और अब इसे 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Pawan Kalyan: पवन कल्याण की 'हरि हर वीर मल्लु' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, इतना है फिल्म का रनटाइम


वरुण धवन का वर्कफ्रंट
वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'बेबी जॉन' में देखा गया था। वहीं अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें, तो उन्हें 'बॉर्डर 2' में देखा जाएगा, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा वह 'है जवानी तो इश्क होना' फिल्म की भी शूटिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें