फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun-Janhvi: AI के प्रयोग पर वरुण-जान्हवी ने जताई चिंता, कहा- 'ऐसे दौर में पहुंच जाएंगे, जहां कलाकारों की...'

Mon, 15 Sep 2025 05:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: हाल ही में वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने एआई के इस्तेमाल पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने इस मामले पर अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
वरुण धवन, जान्हवी कपूर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जहां लोगों का काम आसान कर रहा है, वहीं कई लोग इसके गलत इस्तेमाल से चिंता में हैं। हाल ही में बॉलीवुड के कलाकार वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने बढ़ते एआई के चलन पर चिंता जाहिर की है। दोनों ने बताया है कि एआई को लेकर क्या सावधानी बरतने की जरूरत है। 
विज्ञापन

एआई पर वरुण धवन ने रखी राय
वरुण धवन और जान्हवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एआई के गलत इस्तेमाल पर अपनी राय रखी। वरुण धवन ने कहा तकनीक का इस्तेमाल बहुत ही जिम्मेदारी का काम है। कलाकारों के हक को सुरक्षित रखने के लिए नियम कानून बनाने की जरूरत है। उन्होंने एआई के इस्तेमाल पर कहा 'हम ऐसे वक्त में पहुंच जाएंगे, जहां कलाकारों की जरूरत नहीं पड़ेगी हम उन्हें खुद बनाएंगे।'

यह खबर भी पढ़ें: SSKTK Trailer Launch: शादी के सवाल पर जान्हवी का जवाब, ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर वरुण समेत फिल्म की कास्ट पहुंची

जान्हवी कपूर ने जाहिर की चिंता
इसी तरह से जान्हवी कपूर ने एआई के इस्तेमाल पर अपनी राय रखते हुए कहा 'यह सिर्फ कलाकारों के लिए खतरे की बात नहीं है, बल्कि टेक्नीशियनों के लिए भी है। मैं पिछले कई महीनों से देख रही हूं कि कैसे एआई की मदद से चीजें की जा रही हैं। पहले किरदार का लुक तय करने में वक्त लगता था। अब वह तुरंत दिखा देते हैं कि किरदार कैसा होगा और उसकी कहानी कैसी होगी। इससे जरूर पैसों की बचत होगी लेकिन मुझे लगता है कि एक रचनात्मक इंसान के पास जो कुछ है उसे संरक्षित करने की जरूरत है।'
 
विज्ञापन

रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर
इस बीच, वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट चौवन सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत अभिनेता वरुण धवन द्वारा सान्या मल्होत्रा को प्रपोज करने से होती है, जिसे सान्या ठुकरा देती हैं। इसके बाद वरुण धवन, जान्हवी कपूर के साथ मिलकर उन्हें वापस पाने की योजना बनाते हैं।
शशांक खेतान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें