फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : 'भारतीय सिनेमा को ग्लोबल ऑडियंस तक ले जाएगी', 'वाराणसी' का टीजर देख लोगों ने दी प्रतिक्रिया

Sat, 15 Nov 2025 11:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Varanasi Teaser Reactions: राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' का टीजर रिलीज हो गया है। दर्शकों ने इसे देखकर इस पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
वाराणसी - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एस एस राजामौली की अपकमिंग फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हुए एक प्रोग्राम में जारी किया गया है। इवेंट में फिल्म से जुड़े कई कलाकार पहुंचे। टीजर काफी दमदार है। इस पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं उनका क्या कहना है?
विज्ञापन

टीजर में क्या है?
टीजर में पहले एक साम्राज्य नजर आता है। इसके बाद आग और फिर पानी दिखाया जाता है। इसके बाद एक जंगल दिखाया जाता है, जहां पर कई जानवर मौजूद हैं। कई दरियाई घोड़ों के बीच एक बंदर फंसा हुआ नजर आता है। इसके बाद एक रहस्यमयी गुफा नजर आती है। टीजर में हनुमान और श्रीराम की झलक भी देखने को मिली है। इसके बाद महेश बाबू हाथ में त्रिशूल लिए नंदी पर बैठे नजर आते हैं।
 

दर्शक को फिल्म से उम्मीद
टीजर रिलीज होते ही फैंस ने इस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा है 'यह एक हाई कांसेप्ट वाली फिल्म है। बेशक, भारतीय और हिंदू धर्म इसके मुख्य तत्व हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें इससे कहीं ज्यादा कुछ होगा।'
 

एक यूजर ने लिखा है 'बहुत खुश हूं सर। पूरी तरह से संतुष्ट। फिल्म का पैमाना काफी बड़ा लगता है। लोकेशन, बहुत अच्छी हैं।
 

एक और यूजर ने टीजर की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है 'मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर ले जाएगी। हमें अब एक ही जैसे नाचने वाले डांसर और दबंग अभिनेताओं की टोली के रूप में नहीं देखा जाएगा। आपको और शक्ति मिले!
 

वैश्विक दर्शकों के लिए वाराणसी भारतीय सिनेमा का गौरव होगी।
 

एक यूजर ने फिल्म के एक्टर महेश बाबू की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है 'हमारे सबसे प्रिय सुपरस्टार महेश बाबू। वाह क्या उपलब्धि है।'
 

टीजर की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा है 'राजामौली सर, दृश्य बहुत अद्भुत हैं, एकदम सिनेमाई। उम्मीद है कि इस बार भारतीय सिनेमा की गूंज दुनिया के हर कोने तक पहुंचेगी।
 
विज्ञापन

एक यूजर ने फिल्म के टाइटल की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है 'शानदार। मुझे टीजर बहुत पसंद आया। हर बड़े सपने में कुछ खामियां होती हैं और ये तो और भी बड़ा सपना है। हमें यह मंजूर है। हमारे महेश बाबू का ख्याल रखना। 'वाराणसी' बिल्कुल सही शीर्षक।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें