इस महीने 20 से 28 तरीख को गोवा में 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया' (आईएफएफआई) का आयोजन होने वाला है। इसी प्रोग्राम में आईएफएफआईएसटीए 2025 प्रोग्राम भी होगा। इसके तहत दूरदर्शन की तरफ से चार दिन का संगीत प्रोग्राम होगा और प्रदर्शनी लगेगी।
आईएफएफआई 2025 में होगा नया प्रोग्राम
21 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम हर दिन शाम को 6:00 बजे से 8:00 बजे तक गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। यह प्रोग्राम वेव्स कल्चरल्स एंड कॉन्सर्ट्स के तहत लाया गया है। इसे सारेगामा, एमजे फिल्म्स और दिल्ली घराने के सहयोग से प्रस्तुत किया जायेगा। आईएफएफआईएसटीए अपने प्रोग्राम के जरिए शास्त्रीय, समकालीन और युवा प्रदर्शनों को एक साथ लाएगा।
IFFI 2025
- फोटो : IFFI
इंस्टाग्राम पर दी गई जानकारी
प्रोग्राम में हर शाम एक सेलिब्रिटी होस्ट की सुविधा होगी और सारेगामा विशेष कलाकार प्रस्तुत करेगा। दूरदर्शन सह्याद्री ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर (आईएफएफआई) में आईएफएफआईएसटीए 2025 प्रोग्राम के आयोजन के बारे में जानकारी दी है।
नि;शुल्क होंगे कार्यक्रम
आयोजकों की तरफ से जारी किए गए प्रेस नोट के मुताबिक, महोत्सव 21 नवंबर को ओशो जैन लाइव इन कॉन्सर्ट के साथ शुरू होगा। 22 से 24 नवंबर तक, महोत्सव में निःशुल्क कार्यक्रम होंगे। इसमें भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय ग्रुप की तरफ से बैटल ऑफ बैंड्स, प्रदर्शन, सुरों का एकलव्य और वाह उस्ताद जैसे प्रोग्राम होंगे। 23 नवंबर को देवांचल की प्रेम कथा की प्रस्तुति भी होगी।
240 से ज्यादा फिल्में दिखाई जाएंगी
20 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले आईएफएफआई 2025 में 81 देशों की 240 से अधिक फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।