घबराए थे महेश बाबू
इससे पहले, महेश बाबू ने भी डिस्कसिंग फिल्म के साथ बातचीत में इसी शूटिंग के बारे में बात की थी। एक्टर ने माना कि पहले तो चीजें डरावनी लगीं। जंगली जानवरों से घिरे होने की वजह से शूटिंग का पहला दिन काफी टेंशन भरा था।
कब रिलीज होगी फिल्म?
'वाराणसी' का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू हैं। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार भारतीय फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं।