ऑस्कर में पहुंची फिल्म
जान्हवी कपूर ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'धड़क' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। यह फिल्म हिट रही थी। उन्हें फिल्म 'मिली' और 'गुंजन सक्सेना' के लिए काफी सराहा गया। उनकी फिल्म 'होमबाउंड' ऑस्कर में भी पहुंची।
जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो, जान्हवी कपूर 'पेद्दी' में राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। बुची बाबू सना की लिखी और डायरेक्ट की हुई 'पेद्दी' में शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फिल्म का प्रोडक्शन वृद्धि सिनेमाज और मैथ्री मूवी मेकर्स के तहत हो रहा है।