फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मि देसाई: 8 साल बाद एक्ट्रेस की छोटे पर्दे पर वापसी, इस शो में आएंगी नजर; बताया क्यों ठुकरा रहीं थीं ऑफर्स

Wed, 16 Sep 2026 03:41 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashami Desai TV Comeback: टीवी की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई जल्द ही एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। जानिए किस शो में नजर आएंगी एक्ट्रेस।   
 
विज्ञापन
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम @imrashamidesai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस रश्मि देसाई करीब 8 साल से टीवी से दूर थीं। उन्हें पॉपुलर शो 'उतरन' से काफी पहचान मिली थी। अब इतने लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। 
विज्ञापन


इस शो में नजर आएंगी एक्ट्रेस
रश्मि देसाई करीब आठ साल बाद टीवी पर नजर आएंगी। रश्मि नए शो 'सयोनी' में माया का किरदार निभाती दिखाई देंगी। शो में उनके साथ जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

क्यों ऑफर्स ठुकरा रहीं थीं रश्मि?
टीवी पर वापसी को लेकर रश्मि ने बताया कि वह सिर्फ पर्दे पर वापस आने के लिए किसी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं। वह ऐसे किरदार और कहानी की तलाश में थीं, जिससे वह खुद को जोड़ सकें। इसी वजह से उन्होंने पिछले कुछ समय में कई ऑफर्स को ठुकरा दिया।
विज्ञापन


रश्मि ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर उनके पास काम के कई मौके आते हैं, लेकिन सिर्फ लगातार काम करते रहना और स्क्रीन पर नजर आना ही जरूरी नहीं है। उनके मुताबिक, कलाकार को ऐसा काम करना चाहिए जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें। रश्मि को लगता है कि 'सयोनी' की कहानी में वही खास बात है और इसकी कहानी कलाकारों से भी बड़ी है।
विज्ञापन

रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम @imrashamidesai
कैसा रहेगा शो में रश्मि का किरदार?
अपने किरदार माया के बारे में बात करते हुए रश्मि ने बताया कि यह सिर्फ एक काल्पनिक किरदार नहीं है, बल्कि काफी व्यावहारिक है। अभिनेत्री के मुताबिक, हर कलाकार ऐसा किरदार निभाना चाहता है, जिसे खूबसूरती से लिखा गया हो।

कब शुरू होगा 'सयोनी' शो? 
  • रश्मि देसाई इससे पहले 'उतरन' जैसे लोकप्रिय टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।
  • अब करीब 8 साल बाद वह 'सयोनी' के साथ टीवी पर वापसी कर रही हैं।
  • यह शो 23 सितंबर से शाम 7:30 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

ये भी पढ़ें- तृषा कृष्णन: 'उसे शर्मिंदगी का सामना...', अभिनेत्री को किसने दी सीएम विजय के साथ न दिखने की नसीहत?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें