फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ushna Shah: भारतीय दुल्हन के लुक पर ट्रोल हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर आलोचकों को दिया करारा जवाब

Tue, 28 Feb 2023 02:26 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल तस्वीरों में एक्ट्रेस को शादी के लाल जोड़े में देखा जा सकता है। हालांकि, ट्रोल के निशाने पर आने के बाद भी एक्ट्रेस पीछे नहीं हटीं और सोशल मीडिया पर उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया।
विज्ञापन
उशना शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा उशना शाह इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने गोल्फ खिलाड़ी हमजा अमीन से निकाह किया है। कराची में करीबी दोस्तों और मनोरंजन जगत के सितारों के बीच दोनों ने शादी की। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन

 

उशना शाह - फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से लोगों ने किया ट्रोल
कुछ लोग दुल्हन बनी एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कई लोग उनकी ड्रेस की वजह से एक्ट्रेस की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। आलोचकों के मुताबिक एक्ट्रेस इस तरह की ड्रेस पहन कर हिंदुस्तानी संस्कृति को बढ़ावा दे रही हैं। दरअसल, उशना ने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसके बाद से उन पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। 

उशना शाह - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
वायरल तस्वीरों में एक्ट्रेस को शादी के लाल जोड़े में देखा जा सकता है। हालांकि, ट्रोल के निशाने पर आने के बाद भी एक्ट्रेस पीछे नहीं हटीं और सोशल मीडिया पर उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, ''यह  उनके लिए है जिनको मेरी ड्रेस से परेशानी है। आपको दावत नहीं दी गई थी...और न ही आपने मेरे लाल जोड़े के पैसे भरे हैं। मेरी ज्वेलरी और जोड़ा शुद्ध रूप से पाकिस्तानी है। हालांकि मेरा दिल आधा ऑस्ट्रियन है। अल्लाह हमें खुश रखे आमीन।''
विज्ञापन

उशना शाह - फोटो : सोशल मीडिया
पति के पास है ऑस्ट्रिया की नागरिकता
बता दें, उशना के पति हमजा अमीन के पास पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रिया की भी नागरिकता है। यही वजह है कि उन्होंने अपने आधे दिल को ऑस्ट्रियन बताया है। उशना की बात करें तो एक्ट्रेस पाकिस्तान की जाना मानी सेलेब्रिटी हैं। साल 2013 में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की  शुरुआत  की थी।  उनके पहले टीवी ड्रामा का नाम मेरे ख्वाबों का दीया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें