फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taylor Swift VS Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने फिर साधा टेलर स्विफ्ट पर निशाना, कहा- वह हॉट नहीं रहीं?

Sun, 18 May 2025 11:28 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Taylor Swift VS Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट पर निशाना साधा है। उन्होंने सिंगर के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है। जानते हैं डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @realdonaldtrump और @taylorswift
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सिंगर की लोकप्रियता कम होने की बात कही। ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से टेलर स्विफ्ट के प्रति अपनी नाराजगी को इसकी वजह बताई।

विज्ञापन

ट्रंप ने क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए शुक्रवार को लिखा, ‘क्या किसी ने इस बात पर ध्यान दिया है कि जब से मैंने कहा है कि मुझे टेलर स्विफ्ट से नफरत है, तब से वह हॉट नहीं रही?’ ट्रंप का यह कमेंट उनके मध्य पूर्व विदेश यात्रा के दौरान आया है।


यह खबर भी पढ़ें: Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती को बीएमसी ने भेजा नोटिस, अवैध निर्माण से जुड़ा है मामला

विज्ञापन

क्या है ट्रंप और टेलर स्विफ्ट के बीच का मामला?
दरअसल, टेलर स्विफ्ट ने साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन किया था। स्विफ्ट का राजनीतिक रुख चुनाव के दौरान विवाद का विषय बन गया, खासकर तब जब उन्होंने डेमोक्रेटिक टिकट के पीछे अपना समर्थन दिया। उस समय डोनाल्ड ट्रंप ने उनके समर्थन को महत्वहीन बताकर खारिज कर दिया। इसके बाद उन्होंने लिखा, ‘मुझे टेलर स्विफ्ट से नफरत है।’ उन्होंने गायक ब्रूस स्प्रिंगस्टीन पर भी निशाना साधा है, जिन्होंने स्विफ्ट की तरह सार्वजनिक रूप से हैरिस का समर्थन किया था।


यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: रॉबर्ट पैटिंसन और जेनिफर लॉरेंस ने रेड कार्पेट पर दिए पोज, फिल्म को मिला स्टैंडिंग ओवेशन


स्प्रिंगस्टीन ने भी की थी आलोचना
डेडलाइन के मुताबिक सिंगर स्प्रिंगस्टीन ने हाल ही में यूरोप में एक कॉन्सर्ट टूर के दौरान ट्रंप के राष्ट्रपति पद की आलोचना की थी। सिंगर ने उनके प्रशासन को सत्तावादी प्रवृत्ति वाला बताया था। वहीं, टेलर स्विफ्ट ने ट्रम्प की हालिया टिप्पणियों पर सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें