फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हर मुलाकात के लिए एलान की जरूरत नहीं'; यो यो हनी सिंह से मिलीं उर्वशी रौतेला; शेयर कीं तस्वीरें

Mon, 15 Jun 2026 10:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Urvashi Rautela-Honey Singh Photos: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वे यो यो हनी सिंह के साथ पोज देती दिख रही हैं।
विज्ञापन
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे इस प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए अपने पोस्ट को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। कभी अपने डांस तो कभी स्टाइल से वे ध्यान खींचती हैं। अब अपने हालिया पोस्ट को लेकर वे चर्चा में आ गई हैं।

विज्ञापन



उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वे रैपर और सिंगर हनी सिंह के साथ नजर आ रही हैं। दोनों की हाल ही में मुलाकात हुई। पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है, 'हर रीयूनियर के लिए एलान करने की जरूरत नहीं होती'।



उर्वशी रौतेला ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, हनी सिंह व्हाइट शर्ट और डैनिम जींस में दिख रहे हैं। दोनों बिंदास होकर एक-दूजे के साथ तस्वीरें क्लिक कराते दिखे हैं।



हनी सिंह और उर्वशी की तस्वीरों पर नेटिजंस रिएक्शन दे रहे हैं। अधिकांश यूजर्स फायर इमोजी और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं, 'दो दमदार लोग एक फ्रेम में'।
विज्ञापन

हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि इन दिनों रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह अपने गाने 'Jawani Iraqi' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें एक बार फिर उनका पुराना अंदाज देखने को मिला है। यह ट्रैक 06 जून को रिलीज हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें