घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच
पुलिस ने बताया, 'घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच की गई और अधिकारी 'एरोनॉटिकल एक्सीडेंट्स की जांच और रोकथाम केंद्र' की रिपोर्ट का इंतजार है। छह पीड़ितों के शवों की पहचान के लिए फॉरेंसिक जांच की जाएगी और इसकी तुलना 'एयर ऑपरेशन्स सेंटर' के रिकॉर्ड में मौजूद डेटा से की जाएगी। खबरों के मुताबिक, इस हादसे में दो हेलीकॉप्टर शामिल थे।
इंटरनेशनल टूर पर थे ओलिवर ट्री
एक विमान में यात्रा कर रहे पांच लोगों और दूसरे हेलिकॉप्टर के पायलट की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, मरने वालों में ओलिवर ट्री, अर्जेंटीना के यूट्यूबर गैस्पर प्रिम (जो ऑनलाइन 'गैस्पी' के नाम से जाने जाते थे) और यात्री लुकास विग्नाले और लुकास ब्रिटो चावेस शामिल थे। पायलटों की पहचान एलेक्जेंडर सूजा और चार्ल्स मार्सिलैक के तौर पर हुई। दुर्घटना के समय ट्री एक इंटरनेशनल टूर पर थे।
ओलिवर ट्री की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग
म्यूजिशियन ने हाल ही में 6 जून को साओ पाउलो में परफॉर्म किया था और 01 जुलाई को पुर्तगाल के लिस्बन में एक कॉन्सर्ट के साथ अपना टूर जारी रखने वाले थे। स्पेन, ऑस्ट्रिया, अमेरिका और चीन में भी और कॉन्सर्ट की योजना थी। ओलिवर ट्री पॉप और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक के साथ अल्टरनेटिव म्यूजिक को मिलाने के लिए जाने जाते थे। उन्हें 'लाइफ गोज ऑन' और 'मिस यू' जैसे गानों से दुनिया भर में पहचान मिली। समय के साथ, उन्होंने बड़ी संख्या में इंटरनेशनल फैन बेस बनाया।