फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला के साथ लंदन में हुई हैरान कर देने वाली घटना, एक्ट्रेस का लग्जरी बैग हुआ चोरी

Thu, 31 Jul 2025 05:46 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Urvashi Rautela Bag Was Stolen: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। अब अभिनेत्री का बैग लंदन में चोरी हो गया है। 

विज्ञापन
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर शेयर किए एक पोस्ट में बताया कि लंदन में उनका सामान चोरी हो गया है। इस कारण से एक्ट्रेस ने वहां की स्थानीय पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कहा।

उर्वशी रौतेला ने मांगी मदद

विज्ञापन

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने टिकट और बैग की तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने दावा किया कि विंबलडन 2025 में भाग लेने के लिए जब वह मुंबई से लंदन के लिए निकली थी, उस दौरान गैटविक एयरपोर्ट पर उनका सामान चोरी हो गया था। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंदन पुलिस और एमिरेट्स एयरवेज से मामले की जांच करने और उनका सामान वापस दिलाने का अनुरोध किया।



विंबलडन में छाई थीं उर्वशी रौतेला
विंबलडन 2025 में उर्वशी रौतेला व्हाइट कलर की ड्रेस में बार्बी डॉल वाले लुक में विंबलडन में पहुंची थीं। उर्वशी ने आइवरी रंग की मिडी-लेंथ ड्रेस पहनी थी, जिस पर कोर्सेट वाली चोली थी, लेकिन सबकी नजरें उनके हर्मीस हैंडबैग पर टिकी थीं, जिसे उन्होंने एक नहीं, बल्कि अलग-अलग रंगों की चार लाबुबू डॉल से सजाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: रश्मिका ने ‘किंगडम’ को सराहा, विजय देवरकोंडा ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड की तारीफ पर दिया रिएक्शन


कान फिल्म फेस्टिवल में भी चर्चा में रही थीं उर्वशी
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में भी उर्वशी रौतेला शामिल हुई थी। वे अपने लुक से खूब सुर्खियों में रहीं। कान के पहले दिन वे 'तोता परी' बनकर छाईं थीं। वहीं, इसी प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में वे ऊप्स मोमेंट का भी शिकार हुईं। ब्लैक कलर की एक ड्रेस में उर्वशी जब आईं, तो उनकी वह ड्रेस फटी हुई नजर आई थी। एक्ट्र्रेस अक्सर किसी ना किसी वजह से इंटरनेट पर चर्चा में रहती हैं। 


उर्वशी रौतेला का वर्कफ्रंट
उर्वशी रौतेला के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ में उन्होंने एक आइटम नंबर किया था। इसके अलावा वह फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कसूर 2’ में भी नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें